2 दोस्‍त एक ही जिले में बनीं कलक्‍टर-SP तो कर डाली 'पागलपंती', कौन हैं ये बैचमेट महिला IAS-IPS?

Bikaner Collector SP: राजस्‍थान कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की साल 2013 बैच की 2 महिला अफसरों की रोचक कहानी सामने आई है। ये दोनों एक ही जिले में पोस्टेड हैं। एक कलेक्‍टर तो दूसरी पुलिस अधीक्षक पद पर हैं।

हम बात कर रहे हैं बीकानेर जिला कलेक्‍टर आईएएस नम्रता वृष्णि (IAS Namrata Vrishni) और बीकानेर पुलिस अधीक्षक आईपीएस तेजस्वनी गौतम (IPS TEJASWANI GAUTAM) के बारे में। दोनों की UPSC वाली दोस्‍ती की कहानी खुद बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने शेयर की है।

Bikaner Collector SP

SP तेजस्वनी गौतम ने फेसबुक पर DM नम्रता वृष्णि के साथ तस्‍वीर शेयर कर लिखा कि 'अपने बैचमेट को उसी जिले में कलेक्टर के रूप में पाकर बहुत खुशी होती है। जहां आप हैं। #नम्रतावृष्णि आज हमने क्या पागलपंती की !!' बीकानेर की अब तक की सबसे रंगीली याद। रंगों में एक रंग मेरी ख़ाकी का भी ...।

#HappyHariyaliTeej के साथ शेयर की गई तस्‍वीर में आईपीएस तेजस्वनी गौतम और आईएएस नम्रता वृष्णि के साथ अन्‍य महिलाएं भी नजर आ रही हैं। बीकानेर कलेक्‍टर नम्रता वृष्णि झूले पर बैठी हैं। जबकि बीकानेर एसपी तेजस्‍वनी गौतम उनके पीछे खड़ी हैं।

ips tejaswani gautam

दरअसल, यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले IAS,IPS समेत अन्‍य सभी अफसरां को शुरुआती ट्रेनिंग मसूरी स्थित LBSNAA में एक साथ दी जाती है। फिर IAS तो LBSNAA में रहकर आगे की ट्रेनिंग पूरी करते हैं जबकि IPS, IRS, IFS समेत बाकी अफसर अपनी-अपनी प्रशिक्षण अकादमी में चले जाते हैं। IPS को हैदराबाद स्थित SVPNPA में ट्रेनिंग दी जाती है।

ias tejaswani gautam Service record

आईपीएस तेजस्वनी गौतम की जीवनी (Who is ips tejaswani gautam)

राजस्‍थान पुलिस में साल 2013 बैच की आईपीएस अफसर तेजस्वनी गौतम मूलरूप से दिल्‍ली की रहने वाली हैं।

आईपीएस तेजस्‍वनी गौतम का जन्‍म 16 जून 1989 को हुआ। इनके पास बी.ए. (ऑनर्स) (राजनीति विज्ञान), एल.एल.बी., एम.ए. (पब्लिकेशन एडमिनिस्ट्रेशन), पुलिस प्रबंधन में स्नातकोत्तर की डिग्री है।

बीकानेर से पहले आईपीएस तेजस्‍वनी गौतम एसीबी जयपुर-जोधपुर, एसओजी जयपुर, अलवर, बांसवाड़ा व चूरू में भी पुलिस अधीक्षक पद पर सेवाएं दे चुकी हैं।

ias namrata vrishni Service record

आईएएस नम्रता वृष्णि की पूरी जीवनी (Who is ias namrata vrishni)

  • राजस्‍थान कैडर में साल 2013 बैच की आईएएस नम्रता वृष्णि मूलरूप से उत्‍तर प्रदेश की रहने वाली हैं।
  • नम्रता वृष्णि के पास LLB की डिग्री है। ये बीकानेर से पहले जालोर की भी जिला कलेक्‍टर रह चुकी हैं।
  • नम्रता वृष्णि बीकानेर, चित्‍तौड़गढ़ और डूंगरपुर जिला परिषद मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+