बिजनौर: Corona के तीन संदिग्ध और मिले, डूडा कर्मी को कराया आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मिले है। इनमें डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) का एक अधिकारी भी शामिल है। डूडा अधिकारी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, इनमें से एक व्यक्ति देहरादून और दूसरा गाजियाबाद से बिजनौर में आना बताया जा रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद के अनुसार संदिग्ध मरीजों को आइसोलेटेड कर दिया गया है। जिनकी निगरानी की जा रही है।

Three suspects patients of coronavirus found in Bijnor

बिजनौर के डूडा कार्यालय में जिला समन्वयक के पद पर कार्यरत आशुतोष पांडे थाना कोतवाली शहर के जैन धर्मशाला के पास रह रहते हैं। आशुतोष पांडे में कोरोना वायरस पाए जाने की आशंका को देखते हुए सूचना पर मौके पर पहुंची कोरोना वायरस की टीम व पुलिस टीम ने आशुतोष पांडे को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। टीम द्वारा उनकी जांच की जा रही है।

जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने मीडिया को बताया कि बीती रात उन्हें सूचना मिली कि डूडा विभाग में कार्यरत आशुतोष पांडे गुरुवार को काशीपुर से वापस लौट कर आए है। आशुतोष पांडे को कोरोना वायरस की आशंका के चलते आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उनकी जांच की जा रही है। बताया कि सतर्कता के चलते डूडा कार्यालय को अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया है। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता पैदा करने और सभी प्राइवेट अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। विदेश से लौटे नागरिकों की निगरानी की जा रही है। जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+