सैलरी नहीं मिली तो नौकर ने मालकिन के साथ की ऐसी हैवानियत, 30 साल से कर रहा था सेवा

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला की नौकर ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला के पास उसका नौकर 30 साल से रह रहा था। पुलिस पूछताछ में नौकर द्वारा हत्या करने के मामले में पुलिस को तहरीर मिली है। इस घटना के बाद से आरोपी नौकर भी घर से फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

रुपए नहीं​ मिले तो कर दी हत्या

रुपए नहीं​ मिले तो कर दी हत्या

दरअसल, बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के गारोपुर इलाके में एक नौकर राजकुमार ने रुपए ना मिलने की एवज में अपनी मालकिन उर्मिला देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी नौकर ने डंडे से सिर पर वार करके बुजुर्ग महिला उर्मिला की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि नौकर अपनी मालकिन से रुपए मांग रहा था। रुपए ना मिलने की वजह से नाराज नौकर ने मालकिन की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। नौकर बचपन से ही मालकिन के पास रहकर उसकी सेवा कर रहा था।

पुलिस कर रही नौकर की तलाश

पुलिस कर रही नौकर की तलाश

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के घरवालों की तहरीर पर आरोपी नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार नौकर की तलाश शुरू कर दी है। नहटौर थाने के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश ने बताया कि बुजुर्ग महिला के घर वालों ने उसके घर में रह रहे राजकुमार नाम के नौकर के खिलाफ हत्या का शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार नौकर की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही इस पूरे हत्या के घटनाक्रम का पुलिस खुलासा करेगी।

बदायूं में देवर ने की भाभी की हत्या

बदायूं में देवर ने की भाभी की हत्या

उधर, बदायूं में रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक देवर ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। मामला जिले के बिसौली कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के गांव अंतरपुरा का है। यहां रहने वाले राहुल से देर रात किसी बात को लेकर अपनी भाभी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की राहुल ने अपनी भाभी हीरा कली की गोली मारकर हत्या कर दी। राहुल ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+