विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने उत्तराखंड जाने के पास पर सीएम योगी के जिक्र पर कही ये बात
बिजनौर। लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में बिजनौर पुलिस की गिरफ्त में आए महाराजगंज की नौतनवा सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी को मंगलवार को बिजनौर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। उत्तराखंड से वापस आते हुए उन्हें बिजनौर पुलिस ने बॉर्डर पर ही हिरासत में ले लिया था। उनके साथ उनके 6 अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अमनमणि को उनके सभी 6 साथियों सहित कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 20-20 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई, लेकिन वो अभी अपने घर नहीं जा पाएंगे क्योंकि उन सभी को बिजनौर में क्वारंटाइन किया जाएगा। सभी की कोरोना जांच कराई जाएगी। इस तरह अभी कुछ दिन और अमनमणि को बिजनौर में ही रहना पड़ेगा।

क्या बोले विधायक अमनमणि त्रिपाठी?
इस मामले में विधायक अमनमणि का कहना है कि एडमिनिस्ट्रेशन का कोई कंफ्यूजन है आपस में, उन्होंने उत्तराखंड में पास के बारे में बताया कि उनके पास बद्रीनाथ केदारनाथ की अनुमति थी, लेकिन उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिताजी की तेहरवीं का भी जिक्र था। उन्होंने बताया कि महाराज (सीएम योगी आदित्यना) हमारे गार्जियन हैं वो हमारे घर के कार्यकर्मों में आते रहे हैं। ऐसे में हमारी भी कुछ नैतिक जिम्मेदारी है।
11 लोगों के काफिले के साथ जा रहे थे बद्रीनाथ
लॉकडाउन के बीच अमनमणि 11 लोगों के काफिले के साथ देहरादून से बद्रीनाथ और केदारनाथ जा रहे थे। रास्ते में चमोली बॉर्डर पर उन्हें रविवार रात रोक लिया गया, लेकिन बाद में उन्हें यूपी बार्डर पर लाकर छोड़ दिया गया। अमनमणि समेत 7 लोगों को सोमवार को बिजनौर में गिरफ्तार किया गया। उन पर लॉकडाउन के उल्लंघन में एफआईआर दर्ज कर ली गई। बिजनौर के एसपी ने कहा कि यूपी सरकार ने अमनमणि को उत्तराखंड जाने की अनुमति नहीं दी थी। वह अनावश्यक रूप से बाहर थे और उनके पास वैलिड पास भी नहीं था। इन लोगों को क्वारंटाइन किया जाएगा और टेस्ट किया जाएगा।
{quiz_38}
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications