कब्रिस्तान में घास काटने आया था शख्स, दिखा ऐसा नजारा कि पैरों तले खिसक गई जमीन
बिजनौर। यूपी के बिजनौर में कब्रिस्तान में बनी कब्रो के शवों से अवशेष निकाल लिए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खुली कब्रों को बंद कराते हुए घटना को तांत्रिक विद्या से जोड़ते हुए कब्रों से अवशेष निकाल कर घटना को अंजाम देने की बात कही।

क्या है पूरा मामला
बिजनौर के साहनपुर नगर पंचायत में बंजारा बिरादरी का कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान में ही हुब्बेअली शाह की मजार है। फज्जू नाम का व्यक्ति वहां घास काटने आया था, अचानक उसकी नजर कब्र पर पड़ी तो कब्र खुली हुई थी। आसपास देखा तो एक साथ पांच कब्रें खुली हुई देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस ने बंद करवाई कब्रें
कब्र खोदकर शवों के अवशेष बाहर निकाले जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान की और दौड़ने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खुदी कब्रों का निरीक्षण करते हुए उन्हें बंद कराया गया।

तीन शवों के सिर गायब
इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि असामाजिक तत्व या तांत्रिक ने कब्र खोदकर शवों की खोपड़ी निकाली और बाकी धड़ यहीं छोड़ दिया। कब्रों में एक महिला व दो पुरुष के शवों से सिर निकाले गए, जबकि चौथी कब्र खोदने का प्रयास असफल हो गया। सीअे नजीबाबाद महेश कुमार का कहना है कि कब्र खोदकर अवशेष निकाले जाने की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications