पिंडदान के लिए मिट्टी खोद रहा था किसान, निकली ऐसी चीज उड़ गए होश
बिजनौर। यूपी के बिजनौर में एक खेत में काम कर रहे किसान को मिट्टी की खुदाई करते समय सोने के आभूषण मिले। सोने के आभूषणो में सोने की हश्ली, कड़े और छल्ले बरामद हुए हैं। खेत में निकले सोने के आभूषणों की कीमत बाजार में लगभग एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है। किसान की सूचना पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और पुराने काल के निकले आभूषणों को सरकारी प्रकिया करते हुए अपने कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को सूचित किया गया।

पिंडदान के लिए जंगल में मिट्टी खोद रहा था किसान
दरअसल, बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के धनौरी गांव में काजीपुरा निवासी किसान धर्मपाल का खेत है। बताया जा रहा है कि किसान पिंडदान बनाने के मकसद से जंगल में मिट्टी खोद रहा था। तभी मिट्टी खोदते समय किसान को सोने के पुराने आभूषण मिले, जिसके बाद पुलिस व लेखपाल की टीम मौके पर पहुंची और पुरातत्व विभाग की टीम को घटना की सूचना दी।
मिट्टी से निकले एक करोड़ के आभूषण
फिलहाल, मौके पर पहुंची टीम आभूषणों की जांच पड़ताल कर रही है। मिट्टी में निकले पुराने काल के आभूषणों का वजन लगभग दो से ढाई किलो है, जिसकी बाजार में कीमत एक करोड़ के आसपास आंकी जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications