युवा राजद के जिला अध्यक्ष ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- तेज प्रताप मंच पर देते हैं गाली
समस्तीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को मतदान किया जाएगा। लेकिन इससे पहले राजद को बड़ा झटका लगा है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पर राजद नेता ने गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, तेज प्रताप यादव समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके लिए कल मतदान होगा लेकिन उससे पहले समस्तीपुर के युवा राजद के जिलाध्यक्ष अमरेश राय ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।

Recommended Video
प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि हसनपुर के मंगल गढ़ में तेजस्वी यादव की जनसभा में हिस्सा लेने वह जब पहुंचे तो उस दौरान तेजप्रताप यादव वहां आए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। अमरेश राय ने तेजप्रताप यादव उन्हें मंच पर गाली देते हैं। अमरेश ने बताया कि वह पिछले 15 साल से युवा राजद के अलग-अलग पदों पर रहे हैं और पिछले 10 साल से पार्टी के युवा विंग के जिला अध्यक्ष हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान अमरेश राय ने बताया कि वह लालू परिवार के लिए जान लेने और देने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन जहां मान सम्मान नहीं मिले वहां रहना उचित नहीं है। तेजप्रताप यादव के दुर्व्यवहार से नाराज युवा राजद के जिलाध्यक्ष अमरेश राय ने कहा कि आगे वह क्या करेंगे इसकी घोषणा बाद में करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव के कहने पर वह पार्टी के प्रचार में निकलना शुरू किया था, लेकिन तेजप्रताप का बर्ताव वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि जब से वो पार्टी से जुड़े लगातार पार्टी की सेवा करते रहे हैं। जो भी कार्यक्रम हुए उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसका परिणाम आज दुर्व्यवहार के रूप में मिल रहा है। बता दें कि बिहार चुनाव में इस बार लालू के बड़े लाल यानी तेजप्रताप यादव ने अपनी सीट बदल ली है। हसनपुर में लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव चुनाव मैदान में हैं, जहां उनके सामने जेडीयू के राजकुमार राय हैं।












Click it and Unblock the Notifications