'मैं अपनी पत्नी को नहीं तो क्या आपकी पत्नी को सीएम बनाता'? लालू यादव ने नित्यानंद राय पर कसा तंज

Lalu Yadav on Nityanand Rai: पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय पर कटाक्ष किया। उन्होंने मंगलवार को इस्कॉन मंदिर में आयोजित गोवर्धन पूजा समारोह में केंद्रीय मंत्री पर हमला किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैं अपनी पत्नी को सीएम नहीं बनाता तो क्या मैं आपकी पत्नी को सीएम बनाता।

लालू यादव ने कहा कि अगर तेजस्वी सीएम पद पर नहीं होते तो बिहार में तेजस्वी सरकार नहीं बनती। राजद सुप्रीमो ने यह भी दावा किया कि नित्यानंद राय हमारी पार्टी में शामिल होने के लिए हमसे संपर्क करते थे।

मैं अपनी पत्नी को नहीं तो क्या आपकी पत्नी को CM बनाता: लालू

इससे पहले दिन में पटना में नित्यानंद राय ने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि पूर्व सीएम ने जंगदानंद सिंह समेत कई नेताओं को किनारे कर दिया और राबड़ी देवी बिहार की सीएम बन गईं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू यादव ने अपनी पार्टी में कई सक्षम नेताओं की अनदेखी करके अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार का सीएम बनाया।

नित्यानंद राय ने कहा कि लालू यादव जब जेल गए, तब पीवी नरसिम्हा राव पीएम थे। जब सीबीआई ने आरोप पत्र दायर किया तब भी नरसिम्हा राव की सरकार थी। जब 2013 में आपको सजा सुनाई गई तो मनमोहन सिंह यानी कांग्रेस की सरकार थी। जब आप जेल गए, तो क्यों गए। क्या आप अन्य यदुवंशी नेताओं को मुख्यमंत्री नहीं बनाते? लेकिन आपने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया?

यह भी पढ़ें- Bihar News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर RJD का चुनावी दांव, राजद सुप्रीमो लालू यादव का ये है प्लान?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+