Bihar News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर RJD का चुनावी दांव, राजद सुप्रीमो लालू यादव का ये है प्लान?

Bihar News, RJD Lalu Yadav Update In Hindi: 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बिहार में राजनीतिक पार्टियों ने वोटबैंक को साधने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने चुनावी दांव खेलते हुए भूमिहारों के वोटबैंक को साधने का प्लान बनाया है।

जातीय आधारित गणना रिपोर्ट जारी होने के बाद से बिहार की सियासत में अलग ही समीकरण देखने को मिल रहा है। जातीय सियासत को हर कोई हवा दे रहा है। इसी क्रम में राजद ने भूमिहार वोट बैंक को साधने के लिए बिहार के पहले सीएम श्रीकृष्ण सिंह (श्रीबाबू) की राजद कार्यालय में जयंती मनाई गई।

Bihar News: RJDs election bet for Lok Sabha elections, this is the plan of RJD supremo Lalu Yadav?

पटना के चौक चौराहे पर जयंती समारोह के लिए बैनर-पोस्टर लगाकर राजद ने यह दिखाने की कोशिश की है कि पार्टी उनके साथ है। यादव भी भूमिहारों की इज्जत करते हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि श्री बाबू के बहाने राजद भूमिहार समुदाय को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है।

श्रीबाबू को नये बिहार का निर्माता कहा जाता है। ग़ौरतलब है कि वह भूमिहार समुदाय से उनका ताल्लुक है। बिहार की सियासत में यह कहा जाता है कि राजद और भूमिहार एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। क्योंकि साल 2015 में राजद ने किसी भूमिहार को टिकट नहीं दिया था। वहीं साल 2020 में राजद ने अनंत सिंह को भूमिहार प्रत्याशी के रूप में टिकट दिया था।

भूमिहार विरोधी धारणा को ख़त्म करने के लिए राजद कार्यालय में श्रीबाबू की जयंती मनाई गई। सियासी जानकारों की मानें तो भूमिहार समुदाय बीजेपी के कोर वोटर हैं। ऐसे में भूमिहार समुदाय को साधकर राजद बिहार में काफी सियासी माइलेज ले सकती है।

श्री बाबू की जयंती समारोह के मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि भूमिहार समुदाय को यह बात अपने दिल और दिमाग से निकाल लेनी चाहिए के हम उनके ख़िलाफ़ हैं। राजद सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हमारी दिली ख्वाहिश है कि भूमिहार समुदाय हमारे साथ चले। अगर किसी के साथ नाइंसाफी हुई है तो हम उनके साथ खड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+