PICs: आपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ मिली शादीशुदा महिला, पंचायत ने दी खौफनाक सजा
गांव के चौराहे के पेड़ से बांधते हुए जमकर धुनाई की गई और महिला को जूतों की माला पहनाते हुए उसके चेहरे पर कालिख पोता और सिर के बालों को काट डाला गया।
पटना। प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली महिला को पंचायत ने खौफनाक सजा दी है। घटना बिहार के एक गांव की है जहां पंचायत ने महिला को मारा-पीटा और उसको चप्पल की माला पहनाकर सरेआम घुमाया। इस मामले में महिला ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

कई बार आपत्तिजनक हालत में प्रेमी संग पकड़ी गई है महिला
आज से 1 महीने पहले महिला और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालात में गांव वालों ने पकड़ा था। फिर गांव की पंचायत में दोनों को गांव से बाहर जाने का फैसला सुनाया गया। लेकिन महिला कुछ दिनों बाद ही गांव में वापस आ गई और फिर से अपने प्रेमी के साथ मिलना-जुलना शुरू कर दिया। गांव वालों के द्वारा महिला का विरोध किया ही जा रहा था कि एक रात वो अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में घर में बंद मिली। फिर क्या था आक्रोशित गांव वालों ने महिला और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में ही घर से बाहर निकालते हुए गांव के चौराहे पर एक पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर धुनाई की। फिर गांव की एक पंचायत बैठी जहां दोनों को चप्पल की माला पहनाकर डंडे से मारते हुए गांव-गांव घुमाया गया। जहां किसी ने मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों से बचाते हुए महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। मामला बिहार के दरभंगा जिले का है।

पंचायत की हिदायतों को किया अनसुना
जानकारी के मुताबिक बिहार के दरभंगा जिले के राजपुर बांध के पास रहने वाली महिला निर्मला (काल्पनिक नाम) को गांव के ही एक युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इससे पहले भी कई बार महिला के अवैध संबंध को लेकर गांव की पंचायत ने हिदायत देते हुए सुधरने और गांव से बाहर निकाले जाने का फरमान सुनाया था। लेकिन महिला के द्वारा पंचायत की बात नहीं मानी गई। जिसको लेकर गांव वाले और उग्र हो गए। वहीं आपत्तिजनक हालत में मिले दोनों प्रेमी-प्रेमिका को गांव के चौराहे के पेड़ से बांधते हुए जमकर धुनाई की गई और महिला को जूतों की माला पहनाते हुए उसके चेहरे पर कालिख पोता और सिर के बालों को काट डाला गया।

पहनाई गई चप्पलों की माला, मुंह किया गया काला
फिर दोनों प्रेमी-प्रेमिका को डंडे से मारते हुए गांव-गांव घुमाया गया। वहीं किसी ने मामले की जानकारी नजदीकी थाने को दी, मौके पर पहुंची नजदीकी थाने की पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया और थाने ले आई। जहां महिला के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर 5 नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करवाया गया।

पति रहता था शहर में और पत्नी प्रेमी की बाहों में...
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान एक शख्स ने बताया कि इस महिला के कारण पूरे गांव के लोग बदनाम हो रहे थे। इसका पति शहर में रहकर नौकरी करता था और महिला गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध बनाती थी। कई बार इस बात का विरोध भी किया गया और महिला को गांव से बाहर जाने की सजा सुनाई गई पर महिला न तो पंचायत की बात समझती थी और ना ही प्रेमी का साथ छोड़ती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई करने की बात बता रही है।












Click it and Unblock the Notifications