Nawada News: प्रसव पीड़ा से बीच सड़क पर छटपटा रही थी महिला, कोई नहीं आया आगे, देवी बनकर आई नर्स और फिर...
Woman Delivery On Road In Nawada: बिहार में आये दिन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठते रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे स्वास्थ्यकर्मी भी हैं जिन्हें लोग भगवान का रूप मानते हुए तारीफ़ करते नहीं थकते हैं। ताज़ा मामला बिहार के नवादा ज़िले का है, जहां 15 अक्टूबर मंगलवार को बीच सड़क पर ही एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी।
महिला को छटपटाता लोग देख रहे थे, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। इसी दौरान एक निजी अस्पताल की नर्स वहां से गुज़र रही थी। देवी के रूप में आऊ नर्स रिंकू कुमारी ने महिला की तीमारदारी शुरू की। नर्स की गुज़ारिश पर एक स्थानीय महिला मदद के लिए आगे आई। इसके बाद वहां मौजूद एक शख्स ने डायल 112 पुलिस टीम को कॉल किया और फिर उसे सदर अस्पताल ले जाया गया।

नवादा-जमुई रोड के रेलवे गुमटी पास हुई घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक गर्भवती महिला खुशबू देवी लौहसिंहानी भलुआही गांव (कौआकोल) निवासी अजय कुमार की पत्नी है। वह अपने 3 छोटे बच्चों के साथ धनबाद से आ रही थी। उनेका पति धनबाद में ही काम के सिलसिले में रहते हैं।
नवादा वाली बस से खुशबू उतरी और कौआकोल के लिए 3 नंबर बस स्टैंड की तरफ़ बढ़ी। इतने देर में ही रेलवे गुमटी से थोड़ा आगे वह वह प्रसव पीड़ा से कड़ाहने लगी। दर्द इतना बढ़ गया कि वह बीच सड़क पर ही छटपटाने लगी, महिला को तड़पता देख भीड़ तो जुटी लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।
एक प्राइवेट अस्पताल की नर्स उधर से गुज़र रही थी, भीड़ देखकर रुकी। जैसे ही उसकी नज़र तड़प रही महिला पर पड़ी वह तुरंत मदद करने पहुंच गई। उसने पाया कि बच्च जननांग से आधा बाहर निकल चुका था। नर्स ने तुरंत महिलाओं से गुज़ारिश कर घेरा किया और प्रसव करवाया। इसी दौरान एक इंसान ने डायल 112 को सूचना दी।
डायल 112 की टीम कुछ ही देर में वहां पहुंची और महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने इलाज शुरू की, फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों महफूज़ हैं। इस पूरे मामले में लोग डायल 112 की पुलिस टीम और नर्स रिंकू कुमारी की जमकर तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications