डायन कहकर की महिला से बदसलूकी, मारपीट कर करते रहे छेड़छाड़

गांव के कुछ दबंग महिला के घर पहुंचे और जबरदस्ती उसे घसीटते हुए गांव के चौराहे पर ले गए जहां उसे बुरी तरह मारा पीटा गया। यही नहीं इसके बाद महिला संग जघन्य छेड़छाड़ तक किया गया।

पटना। दिन पर दिन बिहार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले में बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला बिहार के रोहतास जिले में सामने आया है जहां गांव के कुछ दबंगों द्वारा एक महिला को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में नग्न कर दिया गया और मारपीट करते हुए उसके गुप्तांग से छेड़छाड़ की गई। महिला के साथ अत्याचार कर रहे लोगों ने उस पर डायन का आरोप लगाते हुए उसे गांव से बाहर निकालने की भी बात कही। वहीं महिला के साथ गांव के कुछ दबंगों द्वारा की जा रही शर्मनाक हरकत का विरोध करने जब उसके ससुर और पति पहुंचे तो दबंगों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। कई घंटों तक दबंगई के बाद धमकी देते हुए सभी चले गए। जिसके बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया।

Woman been teased and beaten in Village

जानकारी के मुताबिक ये घटना बिहार के रोहतास जिले की है जहां एक गांव की एक बहू पर गांव के कुछ दबंग लोगों की गलत नजर पड़ी। दबंग जब कभी उसे अकेला देखते तो उसके साथ छेड़छाड़ और आपत्तिजनक बातें करना शुरू कर देते थे। कई बार इस बात का विरोध किया गया लेकिन उनकी आदत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। इसी को देखते हुए उन्होंने महिला पर डायन का आरोप लगाते हुए कहा कि इसने गांव के कई लोगों पर डायन किया है जिससे एक महिला पीड़ित है।

फिर गांव के कुछ दबंग महिला के घर पहुंचे और जबरदस्ती उसे घसीटते हुए गांव के चौराहे पर ले गए जहां उसे बुरी तरह मारा पीटा गया और उसे सरेआम नग्न करते हुए उसके गुप्तांग से छेड़छाड़ करने लगे। जब दबंग महिला पर अपना जुल्म ढा रहे थे तभी वहां सैकड़ों लोग खड़े थे लेकिन किसी ने भी इसका विरोध करने की कोशिश नहीं की। महिला को बचाने गए उसके पति और ससुर को भी दबंगों ने बुरी तरह मारा। जिससे वो भी गंभीर रूप से घायल हो गए, फिलहाल महिला के पति का इलाज नजदीकी सदर अस्पताल में चल रहा है। तो महिला और उसके ससुर दोनों ने थाने पहुंचकर गांव के दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला और उसके ससुर द्वारा गांव के कई लोगों पर लिखित शिकायत देते हुए ये आरोप लगाया गया है कि झूठी डायन का आरोप लगाकर हमें और हमारी बहू को प्रताड़ित किया गया और भरे गांव के बीच उसे नंग्न करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस गांव के दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+