Tejashwi Yadav: 'क्रिकेट में फ्लॉप राजनीति में हिट', 7 मैचों में 37 रन, 7 सालों में 2 बार डिप्टी CM
तेजस्वी यादव ने साल 2015 के विधानसभा चुनाव में पहली बार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। दूसरी बार 10 अगस्त 2022 को बतौर उपमुख्यमंत्री शपथ ली। तेजस्वी यादव के बारे में कई रोचक तथ्य हैं जिसका ज़िक्र हम आगे करेंगे, उससे पहले..
Tejashwi Yadav Profile : बिहार के दिग्गज नेताओं में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सबसे छोटे बेटे तेजस्वी यादव का नाम शुमार किया जाता है। तेजस्वी यादव की शुरुआती ज़िंदगी से सियासी सफर काफी रोमांचक रहा है। आज हम आपको तेजस्वी यादव से जुड़े तथ्यों से रूबरू करवाने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि कैसे तेजस्वी याद क्रिकेट में फ्लॉप हुए और राजनीति में हिट। बिहार में सियासी समीकरण बदलने के साथ ही महागठबंधन की सरकार बनीं जिसमें तेजस्वी यादव ने दूसरी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तेजस्वी यादव सबसे कम उम्र में उपमुख्यमंत्री बनने वाले युवा नेता हैं। सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी जनता में उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की है।
Recommended Video

2015 में पहली बार Deputy CM बने तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने साल 2015 के विधानसभा चुनाव में पहली बार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। दूसरी बार 10 अगस्त 2022 को बतौर उपमुख्यमंत्री शपथ ली। तेजस्वी यादव के बारे में कई रोचक तथ्य हैं जिसका ज़िक्र हम आगे करेंगे, उससे पहले हम आपको तेजस्वी यादव के बारे में क्रिकेट से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। सियासी सफर कि शुरुआत से पहले तेजस्वी यादव बतौर क्रिकेट खिलाड़ी दिल्ली डेयरडेविल्स (फ्रेंचाइजी टीम, आईपीएल) और झारखंड क्रिकेट टीम के सदस्य रह चुके हैं। तेजस्वी यादव पढ़ाई में ज्यादा तेज़ तो नहीं थे लेकिन क्रिकेट के शौकीन थे। स्कूल की क्रिकेट टीम में खेलकर उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में खेला। इसके बाद क्रिकेट में कैरियर बनाने के लिए 9वीं में पढ़ाई छोड़ दी।

7 मैचों में बनाए 37 रण और लिया एक विकेट
दिल्ली राज्य की तरफ़ से कई क्रिकेट टूर्नामेंट में तेजस्वी यादव नें टीम लीड किया। दिल्ली अंडर -19 टीम में खेलते हुए आईपीएल 2009 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने तेजस्वी यादव को अपने टीम में शामिल किया। 2009 से 2012 तक दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का तेजस्वी यादव हिस्सा रहे। लेकिन इस दौरान उन्होंने आईपीएल मैच खेलने का मौका नहीं मिला। तेजस्वी यादव झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी-2009, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी- 2009 और विजय हजारे ट्रॉफी- 2010 के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट मैच खेल चुके हैं। तेजस्वी यादव ने कुल 7 घरेलु मैच खेले जिसमें सिर्फ 37 रण ही बना पाए थे और 1 विकेट लिया था। 16 फरवरी 2010 को तेजस्वी यादव ने झारखंड और त्रिपुरा के बीच कटक में आखिरी मैच खेला था। क्रिकेट में कामयाबी नहीं मिलने के बाद उन्होंने सियासत का रुख किया।

2015 से की सक्रिय राजनीति की शुरुआत
तेजस्वी यादव ने सक्रिय राजनीति की शुरुआत 2015 में से की, इससे पहले उन्होंने पहला सार्वजनिक भाषण 2010 में दिया था। इसके साथ ही बिहार विधान सभा चुनाव 2010 से पहले पार्टी के लिए प्रचार भी किया था। तेजस्वी यादव ने साल 2015 के विधानसभा चुनाव में सियासी सफर का आगाज़ किया। राघोपुरर विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने दीत दर्ज की। राजद ने इस विधानसभा चुनाव में 81 सीटों पर कब्ज़ा दमया था। वहीं 70 सीटें जदयू की खाते में गई थी। जदयू-राजद ने गठबंधन कर बिहार में सरकार बनाई, जिसमें नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो वहीं तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। इसके साथ वह बिहार में सबसे कम उम्र के डिप्टी सीएम बने। करीब 2 साल तक 2015 से 2017 तक सरकार चली।

RJD-JDU का 2017 में टूटा गठबंधन
सीबीआई ने साल 2017 में यादव परिवर पर ‘होटल के लिए ज़मीन' घोटाला का मामा दर्ज किया था। जिसमे लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव का नाम शामिल था। इन आरोपों के बाद राजद और जदयू गठबंधन वाली सरकार टूट गई। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने भाजपा के समर्थन से दोबारा बिहार में सरकार बना ली और खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में साल 2017 से 2020 तक विपक्ष के नेता की भूमिका में रहे। महज़ 27 साल की उम्र में उन्होंने देश के सबसे युवा नेता विपक्ष बने। 2020 के विधानसभा में राघोपुर विधानसभा से तेजस्वी यादव ने दोबारा जीत दर्ज की। राजद चुनाव में बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन एनडीए गठबंधन के साथ नीतीश कुमार ने सरकार बनाई।

तेजस्वी यादव की शादी कब हुई ?
तेजस्वी यादव से जुड़े तथ्यों पर सियासी गलियारों में उनकी शादी की चर्चा भी तेज़ रहती है। एक कहावत है कि हर कामयाब इंसान के पीछे एक महिला का हाथ होता है। कुछ इसी तरह की चर्चा तेजस्वी यादव को लेकर सियासी गलियारों में होते रहती है। 9 दिसंबर 2021 को तेजस्वी यादव ने अपनी प्रेमिका से रशेल गोडिन्हो (राजेश्वरी यादव) से शादी की। तेजस्वी यादव और रशेल 7 सालों से एक दूसरे को जान रहे थे। उनकी पत्नी राजेश्वरी यादव शादी से पहले एक एयर होस्टेस थी। तेजस्वी यादव की शादी के 8 महीने के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ और तेजस्वी यादव दोबारा से डिप्टी सीएम बने। लोग तेजस्वी की शादी को लेकर यह कहते हुए नज़र आ जाते हैं कि हर कामयाब मर्द के पीछे औरत का हाथ होता है। तेजस्वी यादव के लिए रशेल लकी साबित हुई है।
ये भी पढ़ें: RJD Political Update: क्या लालू यादव के खास जगदानंद सिंह देंगे पार्टी से इस्तीफा,जानिए क्यों तेज़ हुई चर्चा ?












Click it and Unblock the Notifications