आग की चपेट में आया पूरा परिवार, मां-बाप के साथ जिंदा जले दो मासूम

बिहार में समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में कल देर रात एक घर में आग लगने से पति-पत्नी और दो बच्चियों की झुलसकर मौत हो गयी।

पटना। बिहार में समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में कल देर रात एक घर में आग लगने से पति-पत्नी और दो बच्चियों की झुलसकर मौत हो गयी। घटना रात 2 बजे की है जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी अधजली लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया।

bihar,patna,Samastipur,fire,बिहार,पटना,समस्तीपुर,आग,

मिली जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर जिले के महमदा गांव के रहने वाले मुकेश राय कल रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे तभी देर रात लगभग 2 बजे घर में रखी ढिबड़ी से बिस्तर में आग पकड़ लिया। गहरी नींद में सोए मुकेश और उनकी पत्नी जब तक इस बात को समझते तब तक पूरे घर को आग अपनी चपेट में ले चुका था। मुकेश के दोनों मासूम बच्चे, कल्पना और आचंल भी आग के लपेटे में आ गए।

मुकेश और उमनके परिवार की चीखें सुनकर जबतक गांववाले मदद के लिए पहुंचते तबतक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना में पूरे परिवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने इस बात की जानकारी नजदीकी थाने को दी तथा मौके पर पहुंची नजदीकी थाने की पुलिस ने सभी को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया।

मामले की जानकारी देते हुए पूसा थाना अध्यक्ष संजीत कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया यही अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी की मौत आग लगने के बाद दम घुटने से हुई है। फिलहाल जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आ जाता तब तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+