विजय सिंह की मौत का जिम्मेदार कौन? चिराग ने पूछा सवाल, नड्डा बोले- नीतीश सरकार की विफलता है पटना का लाठीचार्ज

JP Nadda on Nitish kumar patna Lathicharge: पटना के गांधी मैदान में विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं पर बिहार पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। इस घटना पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया है।

'नीतीश सरकार की बौखलाहट है'

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। साथ ही उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है।

JP नड्डा बोले- नीतीश सरकार की विफलता है पटना का लाठीचार्ज

'नैतिकता भूल गए नीतीश कुमार'

जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता मार्च कर रहे थे, इस बीच नीतीश सरकार की पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया।

चिराग पासवान ने नीतीश पर उठाए सवाल

वहीं, दूसरी तरफ लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान ने भी इस घटना को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से बीजेपी कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैं नीतीश कुमार और बिहार सरकार से भी पूछना चाहता हूं कि उनकी मौत का जिम्मेदार कौन है?

'सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को मिलती है लाठी'

किसी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला गया। राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को लाठी से चुप करा दिया जाता है। इस पर सीएम को जवाब देना चाहिए, वह इस मौत के लिए जिम्मेदार हैं।

क्या बोले केसी त्यागी

बता दें कि पटना में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के मुद्दों को लेकर विधानसभा का आज यानी गुरुवार को घेराव हुआ था। जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां भांजी। इसी भगदड में जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। जनता दल-यूनाइटेड नेता केसी त्यागी ने बताया कि विजय कुमार सिंह की मौत दम घुटने और गिरने के कारण हुई।

यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा घेराव के लिए निकले किसान सलाहकारों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+