बिहार विधानसभा घेराव के लिए निकले किसान सलाहकारों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Patna News: जनसेवक का दर्जा देने की मांग को लेकर किसान सलाहकार बुधवार, 12 जुलाई को पटना की सड़कों पर उतर आए। इस दौरान राज्यभर के किसान सलाहकार विरोध-प्रदर्शन करते हुए बिहार विधानसभा (bihar vidhan sabha) का घेराव करने के लिए निकले। लेकिन, उन्हें पुलिस ने आर ब्लॉक के पास ही रोक लिया।
इस दौरान पुलिस ने किसान सलाहकारों को पीठे हटने के लिए कहा। जब किसान सलाहकों ने बात नहीं मानी तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान किसान सलाहकारों को सड़क पर गिरा-गिराकर और दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां बरसाई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने किसान सलाहकारों को वहां से खदेड़ दिया।

इस लाठीचार्ज में कोई लोग घायल हुए हैं। तो कई महिलाओं को भी चोटें आई हैं। लाठीचार्ज का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। वीडियो ट्वीट करते हुए एएनआई ने लिखा, पुलिस ने पटना में अपनी मांगों को लेकर राज्य विधानसभा तक मार्च कर रहे किसान संगठन के सदस्यों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।
देखें वीडियों...
वहीं, दूसरी पटना के एसडीएम श्रीकांत खांडेकर ने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन हुआ है, जिसकी FIR दर्ज की जाएगी। लाठीचार्ज नहीं किया गया। लेकिन, शुरुआत में उन्हें हल्का सा खदेड़ना पड़ा। उन्हें यहां से जाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था। क्योंकि, धारा 144 लगी हुई है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा के आसपास कोई भी किसी भी तरह से प्रदर्शन-धरना नहीं कर सकता है। प्रदर्शन और धरना देने के लिए गर्दनीबाग धरना स्थल चिन्हित किया गया है। किसान सलाहकारों को वहां के लिए इजाजत दी गई थी। इसके बावजूद भी यह लोग यहां बहुत भारी संख्या में जुट गए। यहां जुटने के बाद भी हमने उन्हें समय दिया था।
Recommended Video
गर्दनीबाग धरना स्थल जाने के लिए भी कहा और इसके लिए समय भी दिया गया। उनकी मांग थी कि हमारे कुछ सदस्यों को मिलवा दिया जाए। जिसके लिए हमने सचिवालय में भी बात की। लेकिन, वो लोग धरना स्थल जाने के लिए तैयार नहीं थे तो हमने हल्का बल प्रयोग किया। लेकिन, लाठीचार्ज नहीं किया।
धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में 4-5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल स्थिति अब सामान्य बनी हुई है। वहीं, सड़कों पर जुटे किसान सलाहकारों का कहना है कि हमलोग पिछले 13 साल से बिहार सरकार हमलोगों को ठगने का काम कर रही है। हमलोगों को जनसेवक का दर्जा दिया जाए। अपनी मांग को लेकर हमलोग विधानसभा घेराव के लिए निकले हैं।
नीतीश सरकार से अपील है कि हमलोगों की मांग को गंभीरता से ले। हम लोगों ने पहले भी कई बार सरकार ने अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की है लेकिन सरकार ने अब तक इसपर ध्यान नहीं दिया। तंग आकर हमलोग विधानसभा घेराव करने के लिए यहां पहुंचे हैं। हमारी सरकार से केवल एक मांग है कि हमें जनसेवक का दर्जा दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications