PM Modi Bihar Visit: कौन है श्रवण कुमार जो ख़ुद को बता रहा पीएम मोदी का हनुमान, जानिए कुछ ख़ास
PM Modi Begusarai Visit: बिहार दौरे के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के बेगूसराय ज़िला पहुंचे। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लाखों की तादाद में भीड़ जुटी। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का दीदार कर खुशी का इज़हार किया।
बेगूसराय में पीएम मोदी की झलक पाने के लिए पहुंचे लोगों के बीच एक शख्स सभी लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित कर रहा था। जो कि खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हुनमान बता रहा था। अभी तक वह पीएम मोदी की 130 सभाओं में शिरकत कर चुके हैं।

पीएम मोदी की सभा में पहुंचे लोग यह जानना चाह रहे थे, कि आखिर यह युवक कौन है जो खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा भक्त बता रहा है। दरअसल हनुमान अवतार में दिखे शख्स का नाम श्रवण कुमार है।
श्रवण कुमार बेगूसराय ज़िला के पन्हास गांव का रहने वाला है। श्रवण कुमार ने हनुमान के गेटअप में पीएम मोदी की जनसभा में VIP दीर्घा में पहुंचा था। श्रवण कुमार ने नमो लिखा गदा अपने हाथ में लिया हुआ था। इसके साथ ही वह कमला आकार का थर्माकोल से बना मुकुट सिर पर लगाए हुआ था।
श्रवण कुमार के पेट पर देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी हुई थी। श्रवण कुमार ने कहा कि मैं हनुमान बनकर आया हूं। मेरे श्रीराम रूपी पीएम नरेंद्र दामोदार दास मोदी का यह मेरा 130वीं सभा है। पुरशोत्तम श्रीराम जिस तरह से जन-जन के लिए काम करते थे, उसी तरह से मेरे श्रीराम पीएम मोदी हैं।
श्रवण कुमार ने कहा कि पीएम मोदी श्रीराम की तरह काम कर रहे हैं, इसलिए उनके साथ हनुमान का होना ज़रूरी है। आपको बता दें कि श्रवण कुमार 2015 से लेकर अभी पीएम मोदी की 130 सभाओं में शिरकत कर चुके हैं।
ग़ौरतलब है कि 7 हज़ार रुपये ख़र्च कर उन्होंने एक आर्टिस्ट से खुद को हनुमान के गेटअप में तैयार करवाया है। श्रवण कुमार को यह यकीन है कि एक दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदार दास मोदी उनके घर ज़रूर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications