नीतीश कुमार को बिहार का गांधी बताने वाले Santosh Kumar Singh कौन हैं? जानें उनके बारे में सबकुछ
Santosh Kumar Singh Profole: बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'बिहार का गांधी' कहा है। उनके इस बयान पर सोसल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है। राजनीतिक दल के समर्थक ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बिहार सरकार के मंत्री ने यह भी कहा कि अपराधियों के लिए राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर चलती है। सिंह ने कहा, 'बिहार में जो बुलेट चलाएगा उसे बुलेट खानी होगी।' उन्होंने कहा कि नीतीश राज में जंगल राज के उलट कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है।
संतोष कुमार सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश सरकार के सुशासन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि लालू यादव के जंगलराज के उलट बिहार में आज कानून व्यवस्था का राज है। संतोष सिंह इससे पहले भी नीतीश कुमार की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने एक बार बिहार के मुख्यमंत्री को भारत रत्न दिए जाने की भी मांग की थी।

Santosh Kumar Singh ने नीतीश कुमार को बताया बिहार का गांधी
नीतीश कुमार की जमकर तारीफ करते हुए संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधीवादी हैं। उन्होंने शराबबंदी लागू कर गांधीजी के आदर्शों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने नीतीश सरकार के सुशासन और शराबबंदी के फैसलों को गांधीवादी सिद्धांतों की छवि बताया। नीतीश कुमार की इतनी तारीफ करने वाले संतोष कुमार सिंह कौन हैं, यह भी जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें: 'हम नीतीश को पीएम बनाना चाहते थे', अखिलेश यादव की ये बात बिहार CM ने सुन ली तो हो जाएंगे परेशान!
- संतोष कुमार सिंह बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री हैं और कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड अंतर्गत बाघिनी गांव के निवासी हैं। वह बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते हैं और लगातार दो बार बिहार विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) चुने गए हैं।
- संतोष कुमार सिंह राजपूत जाति से आते हैं और जातिगत समीकरणों के लिहाज से उन्हें अपने समुदाय के बड़े नेताओं में माना जाता है। नीतीश कुमार 2013 से अब तक कई बार पलटी मार चुके हैं, लेकिन सिंह ने उनकी तारीफ करना नहीं छोड़ा।
- संतोष कुमार सिंह का परिवार गांव के राजपूत जमींदारों में से आता है। वह लगातार बीजेपी में अपनी पकड़ बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और श्रम संसाधन मंत्री के तौर पर पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनाने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार पर बरसे Rahul Gandhi, 'क्राइम कैपिटल बन गया है बिहार, हत्या, लूटपाट और गोली मारो नया नॉर्मल'
बिहार में लगातार आपराधिक मामलों के बीच सिंह का बयान चर्चा में
संतोष कुमार सिंह ने नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था की ऐसे वक्त में तारीफ की है जब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार अपराध की कई घटनाएं हो रही हैं। पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्याकांड पर पूरे देश में चर्चा हो रही है। संतोष सिंह ने नीतीश कुमार को गांधी कहा है, लेकिन असल में वह उनके हनुमान की भूमिका निभा चुके हैं। साल 2022 में विश्वास मत के दौरान नीतीश सरकार के लिए वह संकट मोचक बने थे. एमएलसी संतोष सिंह ने विश्वास मत के दौरान कांग्रेस के चेनारी के विधायक मुरारी गौतम के अतिरिक्त राजद से मोहनिया विधायक संगीता कुमारी एवं भभुआ विधायक भरत बिंद को एनडीए के पाले लाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।












Click it and Unblock the Notifications