Bihar Political Crisis: कौन हैं रेणु देवी, जिनको बिहार में CM बनाना चाहती है भाजपा, क्या कटेगा नीतीश का पत्ता?

Bihar BJP Renu Devi: बिहार में महागठबंधन की सरकार कभी भी गिर सकती है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में अब इस बात की भी चर्चा हो रही है कि अगर भाजपा और जेडीयू मिलकर सरकार बनाते हैं तो अगला बिहार का अगला सीएम कौन होगा?

अटकलें ये भी लगाई जा रही है कि हो सकता है कि इस बार सीएम बीजेपी का कोई नेता हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक अगर भाजपा सत्ता में आई तो वह अति पिछड़ा वर्ग के नेता को सीएम बनाकर नया प्रयोग कर सकती है। इसमें सबसे ऊपर रेणु देवी का नाम चल रहा है।

Renu Devi

संभावनाएं हैं कि रेणु देवी सीएम बन सकती हैं। रेणु देवी पहले बिहार की डिप्टी सीएम भी रह चुकी हैं। रेणु देवी अति पिछड़ा नोनिया समाज से संबंध रखती हैं।

Who is Renu Devi: कौन हैं रेणु देवी?

  • रेणु देवी भारतीय राजनेता हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ी हुई हैं। वह रेणु देवी बिहार की उपमुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

    • रेणु देवी 2020 में बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी थीं। रेणु देवी भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
    • रेणु देवी वर्तमान में बिहार विधान सभा की सदस्य और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए पार्टी की उप विधायक नेता हैं।
    • रेणु देवी का जन्म 1 नवंबर 1958 को हुआ था। उनके पिता का नाम कृष्णा प्रसाद था। रेणु देवी तीन बेटों और पांच बेटियों में घर की सबसे बड़ी बेटी हैं।
    • रेणु देवी ने अपनी शिक्षा महंत दर्शन दास महिला कॉलेज, मुजफ्फरपुर से 12वीं तक की है। 1973 में उनकी शादी कोलकाता के एक इंश्योरेंस इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद से हुई थी।
    • शादी के सात सालों बाद ही उनके पति की अचानक मौत हो गई थी। जिसके बाद वह अपने गृहनगर बेतिया वापस आ गई थीं। रेणु देवी के दो बच्चें हैं।

    Renu Devi Poltical Career: कौन हैं रेणु देवी?

    • रेणु देवी आरएसएस की विचारधारा से प्रभावित थीं...इसलिए वह 1988 में भाजपा महिला मोर्चा में शामिल हुई थीं। जिसके बाद 1989 में उन्हें चंपारण क्षेत्र में विंग का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई।
    • रेणु देवी 1990 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान गिरफ्तार भी की गई थीं। 1993 और 1996 में दो कार्यकालों के लिए रेणु देवी को राज्य प्रमुख के रूप में चुना गया था।
    • रेणु देवी बेतिया निर्वाचन क्षेत्र से चार बार विधायक बनीं। 2000-2015 तक वो विधायक रहीं। उसके बाद 2015 का चुनाव हार गई थीं।
    • रेणु देवी 2005 से 2009 के बिहार सरकार में खेल, कला और संस्कृति मंत्री भी थीं।
    • रेणु देवी 2014 से 2020 के बीच भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्हें राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य के रूप में भी नामित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+