कौन हैं 'खान सर' के 12वीं पास YouTuber दोस्त विपिन कुमार? कोचिंग पढ़ाते-पढ़ाते बन गए गांव के मुखिया
वैशाली, 03 दिसंबर। यूट्यूब पर महशूर कोचिंग टीचर 'खान सर' के बारे में तो आपने सुना ही होगा। देशी अंदाज में बच्चों को पढ़ाने के लिए लोकप्रिय 'खान सर' बीते दिनों अपने नाम और धर्म को लेकर काफी सुर्खियों में थे। हालांकि आज हमारी खबर के मुख्य पात्र खान सर नहीं बल्कि उनके ही एक अन्य यूट्यूबर दोस्त विपिन कुमार राय है। सोशल मीडिया पर इन दिनों उनके नाम की खूब चर्चा है, वजह है सिर्फ 12वीं पास विपिन कुमार का पंचायत चुनाव जीतकर मुखिया बन जाना।

कौन हैं खान सर के दोस्त विपिन
जी हां, मशहूर खान सर के दोस्त विपिन कुमार राय अपनी शिक्षा तो पूरी नहीं कर पाए लेकिन वह चाहते हैं हर गरीब बच्चे को शिक्षा मिले। इस दिशा में वह खुद भी काम कर रहे हैं। विपिन कुमार राय कुमार खुद तो 12वीं तक ही पढ़े हुए हैं लेकिन खान सर की तरह ही वो भी यूट्यूबर पर लाखों बच्चों को गणित और जनरल नॉलेज से जुड़ी जानकारियां देते हैं। उनके चैनल पर 3.6 लाख से अधिक सब्सक्राइबर है।

विपिन कुमार की यूट्यूब से सालाना कमाई
विपिन कुमार राय के इनकम की बात करते तो वह सालाना 7 लाख 25 हजार रुपए की कमाई कर लेते हैं। पहली बार विपिन कुमार राय उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए अपना नामांकन दर्ज कराया। विपिन कुमार राय शुरू से ही सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं, वह वैशाली जिले के सुदूर इलाके सलहा में विपिन ग्रामीण इलाके में बच्चों को पढ़ाते भी हैं। इतना ही नहीं वह अब अपने गांव के मुखिया भी बन गए हैं।

'वोट के लिए 1000 नहीं 5000 लीजिए'
विपिन कुमार राय के लिए खुद उनके दोस्त और यूट्यूबर 'खान सर' चुनाव प्रचार करने के लिए वैशाली के सलहा पहुंचे थे। 20 नवंबर को खान सर के साथ विपिन कुमार राय ने बड़ी रैली निकाली और लोगों से वोट मांगा। इस दौरान खान सर ने भी कुछ ऐसा कहा जिसकी काफी चर्चा भी हुई। खान सर ने अपने देसी अंजाद में कहा था, '1000 नहीं 5000 लीजिए और वोट भी नहीं दीजिए। खस्सी (बकरा) 5 हजार में बिकता है,आदमी एक हजार में कैसे बिक जा रहा है।

खान सर ने किया चुनाव प्रचार
खान सर ने आगे कहा था, 'अगर पैसे लेना ही है तो 1 हजार नहीं पांच हजार लीजिए और वोट अपने मन मुताबिक दीजिए। आप लोग, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए लड़ाई लड़िए। किसी को पढ़ाई-लिखाई की जरूरत होगी तो हमसे पटना में मिलिएगा।' खान सर के सपोर्ट से उनके दोस्त विपिन कुमार को काफी फायदा हुआ और उन्होंने पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की। विपिन ने अपने प्रतिद्वंदी और पूर्व मुखिया को 101 वोटों से हराया।

विपिन कुमार को कुल 1801 वोट मिले
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंचायत चुनाव में विपिन कुमार को कुल 1801 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी राम प्रसाद राय को सिर्फ 1700 वोट ही मिले। 31 वर्षीय विपिन कुमार, दो बच्चों के पिता हैं। टीचर से मुखिया बने विपिन कुमार का कहना है कि वह समाज में कमजोर लोगों की मदद करते हैं। गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए लगातार काम करते रहेंगे। इसके अलावा यूट्यूब के मध्यम से भी वह बच्चों को पढ़ाने का काम जारी रखेंगे।

राजनीति में क्यों आए?
विपिन कुमार ने कहा, उनका पूरा जीवन समाज कल्याण में लगा रहेगा। उनके राजनीति में आने को लेकर जब सवाल पूछा गया तो विपिन ने कहा, मैं देश में फैले फैले करप्शन को देखकर उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया था । उन्होंने अपनी जीत का श्रेय 'खान सर' को दिया है, विपिन ने उनका शुक्रिया अदा किया। बता दें कि खान सर अब यूट्यूब पर किसी स्टार से कम नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: 'शादी उसी से करूंगी, जो मेरी मां के साथ रहेगा...', बिना पिता के बड़े होने पर छलका सारा अली खान का दर्द












Click it and Unblock the Notifications