Bihar News: कौन हैं IPS सुनील कुमार नायक? पटना में पुलिस ने किया गिरफ्तार, सांसद को पीटने का आरोप
IPS Sunil Kumar Nayak Arrest: बिहार में तैनात 2005 बैच के IPS अधिकारी सुनील कुमार नायक को आंध्र प्रदेश पुलिस ने पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई साल 2021 में पूर्व सांसद रघुराम कृष्णा राजू के साथ हुई कथित कस्टोडियल टॉर्चर और हत्या के प्रयास (धारा 307) के मामले में की गई है।
गिरफ्तारी के वक्त उनके आवास पर काफी हंगामा हुआ, क्योंकि स्थानीय होम गार्ड के जवानों ने पुलिस का विरोध करने की कोशिश की। वर्तमान में वे बिहार फायर सर्विस में आईजी के पद पर कार्यरत थे।

Bihar IG Fire Services arrest: कौन हैं सुनील कुमार नायक?
सुनील कुमार नायक 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं। वे मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी हैं, लेकिन उन्हें बिहार कैडर आवंटित किया गया था। बिहार में अपने करियर के दौरान उन्होंने कई जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कार्य किया और उनकी पहचान एक सख्त अधिकारी के रूप में रही है। 2026 की शुरुआत तक वे बिहार अग्निशमन सेवा में महानिरीक्षक (IG) सह निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
IPS Sunil Nayak profile: क्या है पूरा विवाद?
वर्ष 2019 में सुनील नायक व्यक्तिगत कारणों से तीन साल के लिए इंटर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर अपने गृह राज्य आंध्र प्रदेश चले गए थे। वहां उन्हें सीआईडी (CID) में डीआईजी के पद पर तैनात किया गया। इसी प्रतिनियुक्ति के दौरान 2021 में उनके कार्यकाल में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने उनके पूरे करियर को विवादों में डाल दिया। 2023 में अवधि पूरी होने के बाद वे वापस बिहार लौट आए थे।
ये भी पढे़ं: Bihar News: 'ज्ञान अभी बहुत कम है', मैथिली ठाकुर पर बुरी तरह भड़के खेसारी लाल यादव
Raghu Rama Krishna Raju case: रघुराम कृष्णा राजू से क्या है विवाद?
विवाद का केंद्र नरसापुरम के तत्कालीन सांसद के. रघुराम कृष्णा राजू की गिरफ्तारी है। 2021 में जब नायक आंध्र प्रदेश सीआईडी में थे, तब उनके नेतृत्व में सांसद को गिरफ्तार किया गया था। सांसद ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान सुनील नायक के इशारे पर उनके साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की गई। मेडिकल रिपोर्ट और कोर्ट के दखल के बाद, नायक के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओं में मामला दर्ज हुआ।
ये भी पढे़ं: Bihar Rajya Sabha Election: 'अब और नहीं सहेंगे अपमान', राज्यसभा सीट पर मांझी ने ठोका दावा, दे दी चेतावनी
अग्रिम जमानत हो चुकी है रद्द
सुनील नायक को इस मामले में लंबे समय से कानूनी राहत (सुरक्षा) मिली हुई थी, लेकिन हाल ही में उनकी अग्रिम जमानत रद्द हो गई। जमानत रद्द होते ही आंध्र प्रदेश पुलिस ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया और पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय उनके आवास पर तैनात होम गार्ड्स ने पुलिस का विरोध भी किया, जिससे काफी हंगामा हुआ।
Bihar News Hindi: पुलिस करियर और वर्तमान स्थिति
सुनील नायक ने 12 दिसंबर 2005 को पुलिस सेवा जॉइन की थी। बिहार में एसपी के रूप में सफल कार्यकाल के बाद, आंध्र प्रदेश में उनके ऊपर लगे 'कस्टोडियल टॉर्चर' के आरोपों ने उनकी छवि को प्रभावित किया है। फिलहाल, पटना कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश ले जाया जाएगा, जहां उन्हें इस हाई-प्रोफाइल मामले में कानूनी सुनवाई और जेल का सामना करना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications