बिहारः घरवाले नहीं करा रहे थे शादी तो गुस्से में आकर युवक ने प्राइवेट पार्ट काटकर फेंका, हालत स्थिर
पश्चिम चंपारण। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां परेशान युवक ने दिल दहला देने वाला कदम उठा लिया। युवक के परिजन उसकी शादी नहीं कर रहे थे, जिससे परेशान होकर युवक ने अपना प्राइवेट अंग काटकर फेंक दिया। युवक नेपाल में रहकर मिस्त्री का काम करता है, वहीं पर रहकर उसने घटना को अंजाम दिया है। नेपाल पुलिस से सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन उसे बेतिया लेकर आए और फिर गवरन्मेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की पहचान इरफान शेख के रूप में हुई है जो साठी थाना क्षेत्र के काला बरवा गांव का रहने वाला है। वह नेपाल के पोखरा इलाके में रहता था।

कुछ दिन पहले ही इरफान ने पिता को फोन कर बताया था कि वह घर वापस लौट रहा है। लेकिन अगले ही दिन नेपाल पुलिस ने उसके पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी और बताया कि वह बीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस की सूचना पर परिजन उसे लेने बीरगंज पहुंचे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले इरफान अस्पताल से भाग गया था। जब परिजनों ने खोजबीन की तो वह भारत-नेपाल सीमा के पास से मिला।
इसके बाद वहां से उसे बेतिया लाया गया और जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जीएमसीएच के डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया है कि उसका इलाज चल रहा है और स्थिति में सुधार भी हो रहा है। इस दौरान इरफान ने इस बीच इरफान ने बताया कि नेपाल में दुकान से ब्लेड खरीदा और अपना प्राइवेट पार्ट काट कर फेंक दिया। इससे ज्यादा वह कुछ नही बोल रहा है।
जबकि उसकी मां का कहना है कि वह शादी कर देने के लिए जिद कर रहा था। लेकिन, उनकी पांच बेटियां जिनकी शादी पहले कर देने की योजना थी। बहु लाने के लिए पक्का घर नहीं है जिससे बेटे की शादी में देरी हो रही थी। बेटे की मंशा का जरा भी अंदाजा होता तो पहले उसी की शादी कर देते।












Click it and Unblock the Notifications