बिहारः मदद करने के बजाय बदमाशों के साथ मिलकर 5 लोगों ने लड़की से किया गैंगरेप
पश्चिम

चार आरोपितों की हो चुकी है गिरफ्तारी
बगहा के एसपी राजीव रंजन ने बताया कि पीड़ित बच्ची की शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरापितों में से चार की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विमल यादव, मो. सरवाज नट, आदित्य कुमार व मो. इस्माइल के रूप में हुई है। जबकि एक आरोपित मदनपुर गांव निवासी जानकी यादव फरार है।

पुलिस एक आरोपित की कर रही है तलाश
एसपी ने कहा कि वे स्वयं घटनास्थल पर जांच के लिए जा रहे हैं। पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया गया है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए नौरंगिया थानाध्यक्ष राजकुमार छापेमारी कर रहे हैं। इस मामले में स्पीडी ट्रायल कराने के लिए न्यायालय से मांग की जाएगी।

अगवा कर 5 लोगों ने किया गैंगरेप
दरअसल, लड़की अपनी बहन के घर गई थी। बहन के घर की एक लड़की को पास के गांव में लाकर सीएसपी से पैसा निकालना था। पैसा निकाल कर दोनों लौट रही थी। तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। मदनपुर जंगल में ले जाकर नाबालिग को बांध दिया। उसके साथ मौजूद लड़की पास में पशु चरा रहे जानकी यादव के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाई। लेकिन जानकी भी घटनास्थल पर पहुंचने के बाद अन्य चारों बदमाशों के साथ शामिल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications