बिहारः शादी से कुछ दिन पहले लड़की के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप फिर वीडियो बनाकर ससुराल के लोगों को भेजा
पश्चिम चंपारण। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के सिरिसिया ओपी क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक युवती से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके साथ ही आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उससे ससुराल पक्ष को भेज दिया, जहां कुछ दिनों में उसकी शादी होने वाली थी। पीड़िता नाबालिग बताई जा रही है, जिसे चाकू का भय दिखाकर पांच दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के दौरान एक आरोपित ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बता दें कि गैंगरेप की यह घटना बीते 8 जून की है, लेकिन पीड़िता का परिवार लोक-लाज के डर से चुप था।

इसी बीच जब घरवालों को जानकारी मिली कि पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो परिजन थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। गैंगरेप की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित धीरज महतो को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की खोजबीन जारी है। पीड़िता की मां ने सिरिसिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि बीते 8 जून को उनकी नाबालिग बेटी शौच करने के लिए गांव के बाहर गई थी।
इसी दौरान आरोपित युवक संजय कुमार, अनिल महतो, धरीज महतो, राजू महतो और पन्नालाल महतो ने उसे पकड़ लिया । फिर गांव से कुछ दूरी पर स्थित सुनसान जगह पर ले गए और चाकू का भय दिखाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपित संजय और धीरज ने गैंगरेप का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में सिरिसिया थानाध्यक्ष प्रणय कुमार ने बताया कि एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।
परिवारवालों ने बताया कि 24 जून को लड़की की शादी तय है जिसकी तैयारी भी लगभग पूरा हो गई थी लेकिन दरिंदो ने लड़का वालो के यहां भी वीडियो और फोटो भेज दिया है, जिसके कारण शादी में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications