Bihar Weather Update: मानसून का क्या है रुख, कहां होगी बारिश, कहां वज्रपात के आसार, जानिए मौसम का हाल
Bihar Weather News In Hindi: बिहार के में मानसून की दस्तक तो हुई लेकिन प्रदेश में बारिश सिर्फ नाम की हुई। कुछ जिलों में बारिश ने हाज़िरी तो लगाई लेकिन पूरी क्लास नहीं हो पाई। मानसून की बारिश न के बराबर हुई है। प्रदेश के कुछ इलाकों में मानसून की वजह से मेघ गर्जन और आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के लोगों को अभी कुछ और दिनों तक मानसून का पूरी तरह लुत्फ उठाने के लिए इंतज़ार करना होगा। कुछ और दिनों तक प्रदेश में तेज़ बारिश नहीं होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक ज्यादातर इलाकों में मानसून में होने वाली मुसलाधार बारिश के आसार ना के बराबर है।

मौसम विभाग की मानें तो बिहार के पश्चिमी और उत्तर भाग में झमाझम बारिश हो रही है, लेकिन बिहार में नहीं होने की वजह पंजाब से आ रही टर्फ रेखा का उत्तर प्रदेश में रुक जाना है। बिहार में टर्फ रेखा दाखिल होते ही मानसून का लुत्फ उठा पाएंगे।
बिहार में 24 जून (शनिवार) तक सामान्य से 75 फिसद कम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 24 जून तक 109 मिली मीटर तक वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन 26.9 मिलीमीटर तक ही हुई है। 12 जून को ही बिहार में मानसून ने दस्तक दी थी, लेकिन बंगाल की खाड़ी से मिलने वाले नमी में कमी आने की वजह से मानसून में देरी हुई।
भागलपुर और बांका जिला के कुछ क्षेत्रों में 21 जून को मॉनसून ने क़दम बढ़ाया, 22 जून को उत्तर-पश्चिमी इलाके में आसार दिखे। 23 जून को ज्यादातर इलाके में मानसून की चहल कदमी रही, 24 जून को कैमूर जिला के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के लगभग जिलों में मानसून दाखिल हो गया। लेकिन इसके बावजूद 28 जून तक गर्मी का सितम लोगों को सता सकता है। अभी तक मानसून पूरी तरह से पांव पसारने में असमर्थ है।












Click it and Unblock the Notifications