Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी की यात्रा के पीछे CM नीतीश का हाथ? कांग्रेस नेता पर मंत्री ने कसा जोरदार तंज
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पार्टी की 'मतदाता अधिकार यात्रा' के शुभारंभ को लेकर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को राज्य में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद करना चाहिए, जिसकी बदौलत यह रैली संभव हो पाई।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, चौधरी ने कहा, 'राहुल गांधी को नीतीश कुमार का धन्यवाद करना चाहिए, क्योंकि जो सड़कें पहले इतनी खराब हुआ करती थीं, वे अब इतनी चिकनी हो गई हैं कि राहुल गांधी यात्रा भी निकाल पा रहे हैं। उन्हें आभारी होना चाहिए कि नीतीश कुमार की सड़कों की वजह से इतनी बड़ी यात्रा संभव हो पाई है।'

कांग्रेस के नेतृत्व वाली यह यात्रा बिहार में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में सासाराम से शुरू हो चुकी है। पार्टी, अपने सहयोगी दलों के साथ बड़े पैमाने पर मतदाताओं के बहिष्कार और 'वोट चोरी' का आरोप लगा रही है।
यात्रा में महागठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए
बिहार के सासाराम से इंडिया गठबंधन की 'वोट अधिकार यात्रा' की शुरुआत हुई, जिसमें महागठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए। यह यात्रा राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अगुवाई में आगे बढ़ रही है।' बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य उन मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाना है जिनके नाम मतदाता सूची से छूट गए हैं।
तेजस्वी ने यात्रा से पहले कहा कि, 'हम सासाराम से 'वोट अधिकार यात्रा' शुरू कर रहे हैं। हम सभी महागठबंधन के सहयोगियों के साथ होंगे। हम कई जिलों का दौरा करेंगे और हमारा प्रयास लोगों को जागरूक करना होगा ताकि किसी भी मतदाता का नाम सूची से न छूटे। हमने इसके लिए लड़ाई भी लड़ी है और इस मामले में हमें सुप्रीम कोर्ट से राहत भी मिली है।
यात्रा में स्थानीय मुद्दों पर भी रहेगा जोर
इस यात्रा को एक 'ऐतिहासिक यात्रा' बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन अपना संदेश कई ज़िलों तक पहुंचाएगा और जनता का समर्थन हासिल करेगा। उन्होंने आगे कहा, 'राहुल गांधी और महागठबंधन के अन्य नेता लोगों के बीच जाकर उन्हें मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। इसके साथ ही, हम स्थानीय मुद्दों को भी उठाएंगे। हम यह भी बताएंगे कि अगर हमारी सरकार बनी तो हमारा क्या विज़न होगा। यह एक ऐतिहासिक यात्रा होगी और हमें बिहार के मतदाताओं का आशीर्वाद मिलेगा।'
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications