Viral Video: नाले में गिरा बच्चा, जान बचाने के लिए मां ने भी लगाई छलांग
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो महादेवा नई बस्ती सीवान का है। जहां कुत्ते का एक बच्चा नाले में गिरा और डूबने लग गया। पपी को नाले में डूबता देख मां ने भी अपनी जान की परवाह नहीं की और नाले में छलांग लगा दी।
Viral Video : बिहार के विभिन्न ज़िलों से नवजात को छोड़ कर मां के फरार होने की खबर देखने को मिलते रहती है, लेकिन आज हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे देख र आप भी कहेंगे की मां की ममता का कोई मोल नहीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि पपी (कुत्ते का बच्चा) नाले में गिर जाता है, तो उसे बचाने के लिए मां ने भी नाले में छलांग लगा दी और तैरते हुए पपी के पास पहुंची। इतना ही नहीं बच्चे को अपने मुंह दबाते हुए तैरकर बाहर निकाल लाई।

‘इंसानों को जानवरों से सीख लेनी चाहिए’
मां की ममता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग वीडियो देखने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक ने कहा कि मां के बराबर कोई नहीं तो वहीं एक यूज़र ने कहा इंसानों को जानवरों से सीख लेनी चाहिए।
Recommended Video

पपी को बचाने के लिए नाले में कूदी मां
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो महादेवा नई बस्ती सीवान का है। जहां कुत्ते का एक बच्चा नाले में गिरा और डूबने लग गया। पपी को नाले में डूबता देख मां ने भी अपनी जान की परवाह नहीं की और नाले में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद उसने अपने मुंह में बच्चे को दबाया और फिर तैरते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लाई।

स्थानीय लोगों ने बनाया वीडियो
स्थानीय लोगों ने बताया कि महादेवा नई बस्ती के नाले के पास निर्माण कार्य चल रहा है। उसी निर्माणाधीन नाले के पास फीमेल डॉग ने 5 बच्चों को जन्म दिया था। जिसमें से एक बच्चा खेलते हुए नाले में गिर गया। वहीं फीमेल डॉग ने नाले में कूदकर अपनी बच्चे की जान बचाई। जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: बिहार के इस ज़िले में है 158 साल पुरानी बाघ की समाधि, विदेश से श्रद्धांजलि देने आते हैं लोग












Click it and Unblock the Notifications