बिहार: थाने में मोबाइल पर बात कर रहा आतंकी! फोटो वायरल

बिहार के गया से गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें से एक अपराधी अहमदाबाद बम ब्लास्ट का आरोपी है तो दूसरा अलकायदा से संबंध रखने वाला।

पटना। बिहार के गया से गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें से एक अपराधी अहमदाबाद बम ब्लास्ट का आरोपी है तो दूसरा अलकायदा से संबंध रखने वाला। हलांकि गिरफ्तार आतंकियों से जहां एक तरफ पुलिस अधिकारियों की पूछताछ चल रही है तो दूसरी तरफ एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिससे पुलिस की कानून व्यवस्था पर ही सवाल उठने लगे हैं। ये तस्वीरें थाने की बताई जा रही है जिसे देखकर लोग यही पूछ रहे हैं कि थाने में कैद आतंकियों के हाथों में मोबाइल कहां से आया और मोबाइल के जरिए वह किससे बात करने की कोशिश कर रहा है?

साइबर कैफे से गिरफ्तार हुए आतंकी

साइबर कैफे से गिरफ्तार हुए आतंकी

आपको बताते चलें कि इन दोनों आतंकियों को बुधवार को गया पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजेन्द्र आश्रम के पास से एक साइबर कैफे से गिरफ्तार किया था जहां यह दोनों काफी दिनों से आते थे और घंटों रहकर किसी से बात करते थे। इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब साइबर कैफे संचालक के फेसबुक पर आतंकियों का दिल्ली पुलिस के द्वारा जारी किए गए पांच स्कैच आए जिसमें कैफ़े में आने वाले एक युवक का चेहरा मिल रहा था।

अधिकारी कर रहे पूछताछ

अधिकारी कर रहे पूछताछ

फिर क्या था कैसे संचालक ने इस बात की जानकारी नजदीकी थाने को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान यह पता चला कि वह अहमदाबाद में वर्ष 2008 में हुए बम ब्लास्ट का आरोपी है। फिलहाल इस मामले में स्पेशल ब्रांच, सीआईडी व आईबी के अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है।

आतंकी के पास मोबाइल फोन

आतंकी के पास मोबाइल फोन

अब हम आपको बताने जा रहे हैं बिहार पुलिस कि वह लचर कानून व्यवस्था के बारे में जिससे अपराधी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने की कोशिश करते हैं। दरअसल गिरफ्तार हुए आतंकियों की गतिविधियों पर पुलिस की खास नजर होती है लेकिन यहां गिरफ्तार आतंकी खुलेआम थाने में मोबाइल से बात करते नजर आए। इससे पहले भी कई बार अपराधियों को हाथों में हथकड़ी लगाए मोबाइल पर बात करते हुए तस्वीर सामने आई थी। हलांकि इस मामले में पुलिस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हुई पर अब आतंकियों के मोबाइल पर बात करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं। वहीं इस मामले में पुलिस के अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर जांच की बात बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+