बिहारः कोरोना संक्रमित होने के चलते पीएम मोदी की रैली में शामिल नहीं हो पाए मुकेश सहनी

पटना। बिहार में अब कोरोना संक्रमण आम-खास हर किसी को अपना निशाना बनाता हुआ नजर आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। आपको बता दें, बिहार एनडीए में मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी सहयोगी है। मुकेश सहनी ने खुद के कोरोना संक्रमित पाये जाने की जानकारी स्वयं ट्वीट कर दी है।

vip party president mukesh sahani corona positive

Recommended Video

    Bihar Assembly Election 2020: PM Modi का Tejashwi पर तंज, बताया जंगलराज का 'युवराज' | वनइंडिया हिंदी

    मुकेश सहनी ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा कि वो आज दरभंगा में आयोजित होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में शामिल होने वाले थे। मुकेश सहनी ने बताया कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही उन्होंने खुद की कोरोना संबंधी जांच करवाई। जहां मुकेश सहनी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

    मुकेश सहनी ने अपनी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही मुकेश सहनी ने एक अपील की है। उन्होंने कहा कि आप में से जो लोग भी पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए थे। उनसे अनुरोध है कि वे सभी लोग अपनी जांच करा लें।

    आपको बात दें कि बीते दिनों एक और एनडीए के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी को कोरोना संक्रमण हो गया था। जिनका कई दिनों कोरोना महामारी के संबंध में पटना एम्स में उपचार चला। जानकारी के मुताबिक वो अब स्वस्थ हो गये हैं। मंगलवार की रात सुशील मोदी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं भाजपा नेता शहनावाज हुसैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+