PM मोदी का सपना पूरा करने में नहीं किया सहयोग तो पूरे गांव का बंद कर दिया गया हुक्का-पानी
प्रशासन के द्वारा अपनी वरीयता सूची में इस गांव को पिछले महीने की आखिरी तारीख तक शौचालय बनाने का आदेश दिया था लेकिन लोगों ने इसे पूरा नहीं किया।
पटना। पंचायत में हुक्का-पानी बंद होने की बात तो आपने सुनी होगी लेकिन बिहार के इस गांव का हुक्का-पानी सरकार ने ही बंद करा दिया है। दरअसल वो इसलिए कि इन लोगों ने शौचालय निर्माण में लापरवाही की थी। जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने बिहार के शेखपुरा जिले के सदर ब्लॉक स्थित महसार गांव के खिलाफ शौचालय निर्माण कराने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों का हुक्का-पानी बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही ऐसा कहा गया कि जब तक ये लोग शौचालय नहीं बनवा लेते इन लोगों को बिजली पानी की सुविधा नहीं दी जाएगी। बिजली पानी से गांव वाले तब तक वंचित रहेंगे जब तक ये लोग शौचालय का निर्माण नहीं करवा लेते।

आपको बता दें कि प्रशासन के द्वारा अपनी वरीयता सूची में इस गांव को पिछले महीने की आखिरी तारीख तक शौचालय बनाने का आदेश दिया था लेकिन लोगों ने इसे पूरा नहीं किया। जिसके कारण प्रशासन ने इनकी सुविधाओं को रोककर इन पर दवाब बनाते हुए शौचालय बनवाने के लिए ऐसा किया है। हालांकि गांववाले प्रशासन के इस रवैया बेहद गुस्से में हैं।
गांव वालों ने कहां की अचानक देर रात बिजली कट गई फिर सुबह पानी के लिए हाहाकार मचने लगा। जब लोगों ने इसकी शिकायत की तो उन्हें पता चला कि आप लोगों का हुक्का-पानी बंद कर दिया गया है क्योंकि आपने शौचालय बनाने में लापरवाही की है। जब तक ये नहीं होता तब तक आप लोगों का बिजली पानी बंद रहेगा। वहीं गांव के बजीर यादव ने बताया कि पैसे के आभाव की वजह से शौचालय निर्माण कराने में समय लग रहा है। तो गांव में कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें खाने के लिए सोचना पड़ता है। शौचालय के लिए मिलने वाली सरकारी मदद का भी कोई अता-पता नहीं है।
वहीं जब इस मामले में शेखपुरा के बीडीओ सुनील कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा शौचालय निर्माण कराने में सुस्ती बरती जा रही थी। इसी की वजह से ऐसा किया गया है। अगर अभी भी गांव वाले नहीं सुधरे तो उनका राशन भी बंद कर दिया जाएगा।
-
Mumbai Bihar Bhavan: मुंबई में बनेगा 'बिहार भवन', 314 करोड़ की लागत से तैयार होगी 30 मंजिला बिल्डिंग -
Bihar Board Result 2026: खत्म होने वाला है लाखों छात्रों का इंतजार! इस दिन जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे -
बजट में दिखा युवाओं का दम! PM के यूथ-डायलॉग से बदली देश की आर्थिक दिशा,SRCC में बोले आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ -
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला












Click it and Unblock the Notifications