बिहार में बढ़ते अपराध पर बवाल, विजय सिन्हा बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे एनकाउंटर और बुल्डोजर कार्रवाई

Law and order in Bihar: बिहार में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने सीधा हमला करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) राज्य में फिर से "जंगलराज" लाने की कोशिश कर रही है। सिन्हा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर अपराध पर लगाम लगाने के लिए बुलडोजर चलाना पड़े या एनकाउंटर करना पड़े, तो सरकार पीछे नहीं हटेगी।

पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा, बिहार में अपराध बढ़ा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन सरकार सजग है और कार्रवाई कर रही है। आरजेडी के लोग कहीं न कहीं अराजकता फैलाने में लगे हैं।

Law and order in Bihar

'एनकाउंटर करने से भी पीछे नहीं हटेंगे'

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने आगे कहा कि, अपराधियों की संपत्ति जब्त करने, एनकाउंटर करने और बुलडोजर कार्रवाई जैसे कड़े कदम भी उठाए जाएंगे यदि हालात नहीं सुधरे। उनका बयान स्पष्ट करता है कि नीतीश सरकार अपराध पर किसी भी तरह की नरमी बरतने के मूड में नहीं है।

ये भी पढ़ें Bihar Voter List Update: 25 जुलाई तक ऑनलाइन भरें फॉर्म, नहीं तो कट सकता है सूची से नाम, जानिए पूरी प्रक्रिया

कांग्रेस की बैठक पर निशाना, राहुल-तेजस्वी को घेरा

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बुलाई गई बिहार कांग्रेस की बैठक पर भी विजय सिन्हा ने करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा, ये लोग परिवारवाद के प्रतीक हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी है। तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, बिहार का नेता विरोधी दल जंगलराज और भ्रष्टाचार का युवराज है। विजय सिन्हा के इन बयानों से यह साफ है कि भाजपा बिहार में अपराध को लेकर आरजेडी और कांग्रेस को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है, और आने वाले दिनों में यह मुद्दा राज्य की राजनीति में एक बड़ा चुनावी नैरेटिव बन सकता है।

बिहार में बढ़ रही है अपराधिक धटनाएं

बिहार में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी माहौल गरम हो गया है। हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार जैसी संगीन वारदातें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता में दहशत और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। राजधानी पटना से लेकर अन्य जिलों तक अपराध का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। ऐसे हालात में अब विपक्षी दलों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
एनडीए सरकार के लिए यह स्थिति न सिर्फ प्रशासनिक चुनौती है, बल्कि राजनीतिक जवाबदेही का भी मुद्दा बनती जा रही है।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बिकते जनप्रतिनिधि? बीमा भारती और 10 करोड़ के ऑफर का राज़,जानिए पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+