बिहार: ‘धनकुबेर का खज़ाना’, इंजीनियर संजय कुमार के घर छापेमारी में 3.6 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद
निगरानी विभाग के डीएसपी अरुण कुमार पासवान की अगुवाई में छापेमार कार्रवाई चल रही है। पटना के अलावा प्रदेश के अन्य ठिकानों पर निगरानी विभाग की टीम छापेमारी कर रही है।
पटना, 27 अगस्त 2022। बिहार में इन दिनों छापेमारी का दौर चल रहा है, आए दिन कहीं न कहीं छापेमारी हो है। इसी कड़ी में पटना में ग्रामीण निर्माण विभाग के किशनगंज संभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के आवास पर छापेमारी की गई। इसके साथ ही बिहारे में संजय कुमार के अन्य ठिकानों पर भी विजिलेंस विभाग ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक सरकारी इंजीनियर संजय कुमार राय के पटना आवास में छापेमारी के दौरान 3.6 करोड़ से ज्यादा कैश रुपये बरामद हुए हैं। इसके साथ ही गहने और दस्तावेज़ भी ज़ब्त किए गए हैं।

सरकारी अभिंयंता के ठिकानों पर छापेमारी
निगरानी विभाग के डीएसपी अरुण कुमार पासवान की अगुवाई में छापेमार कार्रवाई चल रही है। पटना के अलावा प्रदेश के अन्य ठिकानों पर निगरानी विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। आपको बता दें कि इंजीनियर संजय कुमार किशनगंज में कार्यरत हैं। ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर संजय कुमार के दूसरे ठिकानों पर भी कार्रवाई जारी है।
Recommended Video

अन्य ठिकानों पर भी हुई कार्रवाई
सरकारी अभियंता संजय कुमार के घर पटना स्थित आवास पर तो छापेमारी हुई ही, इसके साथ ही किशनगंज के लाइन मुहल्ला में स्थित आवास पर भी छापेमारी हुई। बताया जा रहा है कि छापेमार कार्रवाई जारी है अभी रुपयों का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। आपको बता दें कि संजय कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी चल रही है जिसमें 1 पटना और किशनगंज के तीन ठिकाने शामिल हैं।

एक ठिकाने से 2.50 करोड़ कैश बरामद
किशनगंज में तीन ठिकानों पर हुई छापेमारी में 2.50 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। ग़ौरतलब है कि यह कैश इंजीनियर के निजी सचिव के आवास से बरामद हुआ है। सूत्रों की मानें तो सभी ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद रुपयों का आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है। किशनगंज में दूसरे ठिकानों पर छापेमारी में 11 लाख रुपये बरामद हुए जो कि विभाग के लेखालिपिक खुरर्रम सुल्तान का घर था। वहीं तीसरी छापेमारी संजय कुमार के घर जारी है।
ये भी पढ़ें: बिहार: RJD की फिर बढ़ी मुश्किलें, राजद के पूर्व विधायक पर लगे गंभीर आरोप, जानिए मामला












Click it and Unblock the Notifications