Video: तेजस्वी यादव का 'जन विश्वास यात्रा' के दौरान दिखा खिलाड़ी अवतार, क्रिकेट से है पुराना रिश्ता
Tejashwi Yadav Cricket Video: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राजनीति में आने से पहले क्रिकेट के खिलाड़ी थे। सत्ता परिवर्तन के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के विभिन जिलों में जन विश्वास यात्रा के तहत दौरा कर रहे हैं।
जन विश्वास यात्रा के क्रम में तेजस्वी यादव 27 फरवरी मंगलवार को बिहार के कटिहार जिला पहुंचे। यात्रा के दौरान उनका क्रिकेट प्रेम जाग गया, फिर क्या था उन्होंने हाथ में बल्ला थामा और खिलाड़ी अवतार में पिच पर उतर गए। तेजस्वी का यह रूप देख कर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जोश दुगुना हो गया।

तेजस्वी यादव जैसे ही बल्लेबाज़ी करने पिच पर उतरे, वैसे ही समर्थकों ने विराट कोहली की नारेबाज़ी शुरू कर दी। वहीं किसी ने सिक्सर लगाने की आवाज़ बुलंद की। तेजस्वी यादव ने दो-तीन गेंद पर बल्लेबाज़ी की, उनके इस अवतार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video
आपको बता दें कि साल 2015 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने पहली बार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। 10 अगस्त 2022 को दूसरी बार बतौर उपमुख्यमंत्री शपथ ली। राजनीति में आने से पहले बतौर क्रिकेट खिलाड़ी तेजस्वी यादव दिल्ली डेयरडेविल्स (फ्रेंचाइजी टीम, IPL) और झारखंड क्रिकेट टीम के सदस्य रह चुके हैं।
क्रिकेट में कैरियर बनाने के लिए उन्होंने 9वीं में पढ़ाई छोड़ दी। तेजस्वी यादव ने दिल्ली की तरफ़ से कई क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम लीड किया। दिल्ली अंडर -19 टीम में खेलते हुए IPL 2009 में तेजस्वी यादव को दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने टीम में शामिल किया। 2009 से 2012 तक तेजस्वी यादव दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रहे। लेकिन उन्हें IPL खेलने का मौका नहीं मिला।
झारखंड के लिए तेजस्वी यादव, रणजी ट्रॉफी-2009, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी- 2009 और विजय हजारे ट्रॉफी- 2010 के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट मैच खेल चुके हैं। कुल 7 घरेलु मैच खेलते हुए तेजस्वी यादव सिर्फ 37 रण ही बनाया, और 1 विकेट लिया था। 16 फरवरी 2010 को कटक में तेजस्वी यादव ने झारखंड और त्रिपुरा के बीच कटक में आखिरी मैच खेला था।












Click it and Unblock the Notifications