बिहार में शराब बंदी के फैसले पर बोले तोगड़िया- मैं नीतीश कुमार को सैल्यूट करता हूं

पटना। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बिहार में शराब बंदी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले पर बड़ा बयान दिया है।

praveen togadia

समाचार एजेंसी पीटीआई को तोगड़िया ने बताया कि ' बिहार में पूरी तरह से शराब बंदी के फैसले पर मैं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ,सैल्यूट करता हूं।'

अन्य राज्यों में भी लागू हो शराब बंदी

तोगड़िया ने कहा कि इस फैसले से बड़े स्तर पर समस्याएं पर कम होंगी और करोड़ों रुपए जो शराब पर लगते थे वो लोग अब अपने परिवार के लिए अच्छी चीजों पर उपयोग करेंगे।

अन्य राज्यों से भी शराबबंदी लागू करने की अपील करते हुए तोगड़िया ने कहा कि विहिप अपने इंडिया हेल्थ लाइन कैंपेन के तहत राष्ट्रव्यापी स्तर पर डॉक्टरों की टीम की मदद से नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाएंगे।

उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति अभियान को कुछ राज्यों में बेहतर प्रतिक्रिया मिली है ।तोगड़िया ने काफी विश्वास के साथ कहा कि एक दिन देश शराब मुक्त होगा।

अप्रैल में लागू हुआ है कानून

गौरतलब है कि इसी साल बिहार में नीतीश सरकार ने चुनाव में किए गए शराब बंदी पर किए गए वादों को पूरा करते हुए इसी साल अप्रैल में राज्य में शराब बंदी लागू कर दी है।

सरकार के इस फैसले का जहां जनता स्वागत कर रही है वहीं विपक्ष शराब बंदी कानून के कुछ नियमों को गलत और अव्यवाहारिक बता कर विरोध कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+