वैशालीः सड़क हादसे में मुजफ्फरपुर सिटी एसपी के बेटे की मौत, पटना से लौटते वक्त हुआ हादसा

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मेन रोड के दौलतपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मुजफ्फरपुर सिटी एसपी राजेश कुमार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह तीन बजे वह अपनी कार से पटना से मुजफ्फरपुर जा रहा था। सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में गाड़ी गड्ढे में पलट गई, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

vaishali road accident muzaffarpur city sp son died

वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। शव को बरामद कर पुलिस प्रशासन ने हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान मधेपुरा जिला के साहूगढ़ वार्ड नंबर पांच मोरकाही टोला निवासी हरेराम यादव के बेटे अंगद कुमार के रूप में हुई।

घायल अंगद के मुताबिक वह मुजफ्फरपुर सिटी एसपी राजेश कुमार के 20 वर्षीय बेटे राजवीर शेखर के साथ पटना घूमने गया था। गुरुवार की सुबह तीन बजे मुजफ्फरपुर लौटने के दौरान हादसा हो गया। सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी आ रही थी। उसे बचाने के दौरान कार सड़क किनारे चली गई। गाड़ी साइड पर होने के चलते अनियंत्रित हो गई और एक टीले से टकराकर गड्ढे में चली गई। मुजफ्फरपुर के टाउन डीएसपी रामनरेश पासवान घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। वहीं, उनके साथ वैशाली SP मनीष भी हैं।

मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंतकांत ने घटना को लेकर दुख प्रकट किया है। कहा कि यह बहुत मुश्किल परिस्थिति है। पूरा पुलिस डिपार्टमेंट उनके साथ है। वहीं, हाजीपुर सदर SDPO राघव दयाल ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। तब तक दोनों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। बाद में पता चला कि दुर्घटना में मुजफ्फरपुर सिटी SP राजेश कुमार के बेटे की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+