बिहार में फिर हुई मॉब लिंचिंग, झारखंड से आए युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

वैशाली। बीते दो सालों में देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं एकाएक तेजी से बढ़ी हैं। बिहार भी इसकी जद से बाहर नहीं है। बिहार के भोजपुर में जहां एक युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने एक महिला को नंगाकर परेड कराई और उसके साथ मारपीट कर उसका वीडियो बनाया वहीं विहार के ही वैशाली में भी मॉब लिंचिंग का एक नाया मामला सामने आ गया है। यहां बुधवार को झारखंड के रहने वाले एक युवक की वैशाली में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हालांकि इस बात की अभी जानकारी नहीं मिल सकी है कि भीड़ ने ये हमला आखिर क्यों किया था। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोर्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है साथ ही पुलिस मामले की जांच में जोरों-शोरों से जुट गई है।

vaishali mob lynching incident took place here crowd killed to beat a youth of jharkhand

मिली जानकारी के मुताबिक भीड़ ने जिस व्यक्ति को पीट-पीटकर मारा है वह युवक झारखंड का रहने वाला है। लोगों ने बताया कि यह युवक खेत में काम कर रहा था और किसी बात से नाराज होकर इसके वहां मौजूद अन्य 4 लोगों पर खुरपी से वार करना शुरू कर दिया। जिसमें चार ग्रामीण घायल हो गए। इस घटना से गुस्साए लोगों ने हमला करने वाले युवक को पकड़ लिया और लाठी-डंडे से इतनी पीटा कि उसकी मौत हो गई। अभी तक युवक पर ग्रामीणों के हमले का कारण नहीं पता चल सका है। घटना वैशाली के जंदहा की है।

जंदाहा के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि युवक के हमले के बाद ग्रामीण गुस्सा गए और लोगों ने उसे लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+