Bihar News: पटाखा फोड़ने से किया मना, नहीं मानने पर मार दी गोली, घायलों का चल रहा अस्पताल में इलाज

Bihar News, Vaishali Crime Today: बिहार में अपराधियों के हौसले तो बुलंद हैं ही, वहीं अब आम जनों को भी प्रशासन का ख़ौफ़ नहीं बचा है। छोटी-छोटी बातों पर बोली से ज्यादा गोली चलने लगी है। कहीं सलाद में प्याज़ नहीं मिलने पर गोली मार दी जाती है, तो कही गाड़ी ओवरटेक करने पर गोली चल जाती है।

बिहार के वैशाली ज़िले से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर चढ़कर गाली गलौज़ शुरू कर दी। इसके बाद तीन लोगों को गोली मार दी।

Samastipur me patakha jalane se kiya mana to ek hi pariwar k 3 logon ka mari goli bihar samachar

बेलका गांव (अमृतपुर पंचायत, वैशाली थाना क्षेत्र) में हुए विवाद के बारे में बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को पटाखा जलाने से मना किया। दूसरे पक्ष ने बात नहीं मानी इसी बात से गुस्साए पड़ोसी ने प्रमोद राय, प्रदीप राय और मुकेश राय को गोली मार दी। एक के पैर में और दो सीने और बाज़ू में गोली मारी गई है।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौक़े पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं घटना पर चंद्रगुप्त कुमार (वैशाली थाना अध्यक्ष) ने बताया कि पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों की बीच झड़प की ख़बर मिली है। दो गुटों के बीच हुई गोली बारी में तीन लोग जख़्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि डूबते सूरज को अर्घ्‍य देने के बाद लोग घर लौटकर पटाखा फोड़ रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी ने पटाखा फोड़ने से मना किया, नहीं मानने पर गाली गलौज़ करते हुए गोली मार दी। गोली चलाने के बाग आरोपी भाग गए। घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+