बिहार: PM मोदी का सवा घंटे का बिहार दौरा, जानिए क्यों माना जा रहा है ख़ास, बदलेगा इतिहास !
बिहार विधानसभा भवन में शताब्दी वर्ष समापन समारोह 12 जुलाई को है। इस समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करने वाले हैं।
पटना, 11 जुलाई 2022। बिहार विधानसभा भवन में शताब्दी वर्ष समापन समारोह 12 जुलाई को है। इस समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करने वाले हैं। ग़ौरतलब है कि पीएम मोदी बहुत ही कम वक़्त के लिए बिहार दौरे पर आएंगे और इतिहास में उनका नाम शामिल हो जाएगा। आप सोच रहे होंगे कि दौरे से इतिहास में नाम शामिल होने का क्या कनेक्शन है। लेकिन इतिहास में नाम शामिल इसलिए होगा की भारत के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे जो बिहार विधानसभा में पहुंचेंगे। पीएम मोदी शाम 6 बजे समारोह में शिरकत करेंगे और क़रीब 7 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विधानसभा परिसर में पहुंचने वाले पहले PM होंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5:20 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्रिमंडल के कई और सदस्य एयरपोर्ट पर ही उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीएम मोदी वहां कुछ लोगों से मुलाक़ात करेंगे करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे पीएम मोदी बिहार विधानसभा परिसर पहुंच कर मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शताब्दी वर्ष समापन समारोह के बाबात विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो आज़ादी के बाद बिहार विधानसभा के परिसर में कदम रखेंगे।

शाम 6 बजे प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन
बिहार विधान सभा में बनाए गए शताब्दी स्मृति स्तंभ का उद्घाटन शाम 6 बजे प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। उद्घाटन के तुंरत बाद ही शताब्दी उद्यान जहां 100 औषधीय पौधे लगाए गए हैं उसका नामकरण पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। । इन सबके अलावा शाम 6:09 बजे नया संग्रहालय जो विधानसभा के लिए बनाए जा रहा है उसका शिलान्यास भी पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा ही किया जाएगा। इसके बाद मुख्य मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र कुमार मोदी का स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा।

17 फीट है शताब्दी स्मृति स्तंभ की लंबाई
बिहार विधान सभा के कार्यक्रम में क़रीब 17 सौ लोगों के शिरकत होने की तैयारी की गई है। हालांकि, मंच पर काफी 10 लोगों की ही कुर्सी लगाई जाएगी। ग़ौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोजी खास तौर से शताब्दी स्मृति स्तंभ का उद्घाटन करने ही आ रहे हैं। आपको बता दे कि यह स्मृति स्तंभ की लंबाई 17 फीट की है जिसे ब्रॉन्च मेटल से बना गया है। सेंट्रल हॉल में बिहार का प्रतीक चिन्ह बोधि पेड़ की शक्ल में बनाया गया है।

बिहार के प्रतीक के तर्ज़ पर बनाया बोधी वृक्ष
सेंट्रल हॉल में बनाए गए बिहार का प्रतीक के तर्ज़ पर प्रतीक चिन्ह भी बनाया गया है जिसमे 243 पत्ते लगे हैं। प्रतीक चिन्ह में खास बात यह है कि वह 243 विधानसभा सीटों की संख्या दर्शाता है। वहीं विधानपरिषद में एमएलसी की तादाद 75 पत्ते दर्शाते हैं। पेड़ में 9 मोटे तने भी मौजूद है जो बिहार की कमिश्नरी को प्रेजेंट कर रहा है। बिहार के ज़िलों को प्रदर्शित करने के पेड़ में 38 ब्रांच भी है। गौरतलब है कि बोधि वृक्ष के तौर पर बने प्रतीक चिन्ह में स्वास्तिक भी है।
ये भी पढ़ें: बिहार: हाय हाय ये मजबूरी! ख़ुद ही अपना आशियाना उजाड़ रहे हैं लोग, जानिए क्यों ?












Click it and Unblock the Notifications