UPSC Result में भी फ़र्ज़ीवाड़ा! एक नाम और रोल नम्बर सेम, सही और गलत की हो रही जांच, जानिये मामला
UPSC Result 2023 में फ़र्ज़ीवाड़ा का मामला सामने आया है। दो व्यक्ति एक नाम और रॉल नंबर भी सेम, दोनों का 44वां रैंक हासिल करने का दावा कर रहे हैं।

UPSC Result 2023 रिजल्ट घोषित होने के बाद अब दो अभ्यर्थियों के बीच रैंक को लेकर विवाद हो गया है। दो अभ्यर्थी हैं, नाम दोनों का तुषार कुमार और रॉल नंबर भी दोनों का एक ही है। अब इसमे कौन सच बोल रहा कौन झूठ बोल रहा, यह जांच का विषय है। फिल्हाल पूरा मामला जानते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) रिजल्ट घोषित होने के बाद 44वीं रैंक पर तुषार कुमार ने हासिल की, अब इस रैंक को लेकर दो अभ्यर्थियों के बीच विवाद हो रहा है। एक तुषार बिहार के भागलपुर ज़िले का रहने वाला है, वहीं दूसरा तुषार कुमार एक हरियाणा के रेवाड़ी जिले का निवासी है।
दोनो अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड पर नाम और रॉल नंबर सेम है। दोनों 44वीं रैंक पर अपना दावा जता रहे हैं। वहीं भागलपुर (बिहार) निवासी तुषार ने रेवाड़ी (हरियाणा) के तुषार को फ़र्ज़ी बता रहे हैं। उसका कहना है कि हरियाणा वाले तुषार कुमार का एडमिट कार्ड फ़र्ज़ी है।
Recommended Video


भागलपुर के तुषार ने कैमूर(भभुआ) एसपी से मामले की शिकायत की है। वहीं रेवाड़ी का तुषार यूपीएससी मुख्यालय (दिल्ली) में गुरुवार का मामला साफ करने पहुंचा। रेवाड़ी निवासी तुषार के माता पिता नहीं है, उसने काफी तंगी में पढ़ाई की है। जब रिजल्ट घोषित हुआ तो उसके पास बधाई देने वालों को तांता लग गया।

हरियाणा के तुषार का कहना है कि 44वां रैंक उसने हासिल किया है। 12वीं तक सरकार स्कूल से तालीम हासिल करने के बाद केएलपी कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की। इसके बाद यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। तीसरे प्रयास में उसे कामयाबी मिली है।
भागलपुर निवासी तुषार का आरोप है कि उसने रेवाड़ी वाले तुषार से कॉल पर बात की। उससे परीक्षा फॉर्म भरने वाले कागज़ात मांगे तो नहीं दिया। बिहार के तुषार का आरोप है कि हरियाणा वाले तुषार का एडमिट कार्ड भी फ़र्ज़ी है। इस मामले में उसने शिकायत की है।












Click it and Unblock the Notifications