'नाबालिग इश्क' का साइड इफेक्ट, रूठी माशूका को मनाने पहुंचा प्रेमी, अश्लील हरकत करते पुलिस ने पकड़ा

Minor Love Affair: रूठी प्रेमिका को सैकड़ों किलोमीटर दूर से मनाने पहुंचा प्रेमी, अश्लील हरकत करने की वजह से पुलिस ने पकड़ लिया।

Unique Minor Couple Love Story Bihar, Boy Travelled From Gaya To Muzaffarpur For His GF

Bihar Love Affair News: इश्क में इसांन जज्बाती हो जाता है, जुनून में कुछ भी कर बैठता है। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है। दरअसल अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर कर प्रेमी मिलने पहुंचा।

गया से 194 किलोमीटर दूरी का सफर तय कर युवक अपनी रूठी माशूका को मनाने पहुंचा। ग़ौरतलब है कि प्रेमिका खाना नहीं खा रही थी, उसने शर्त रखी थी कि मिलने आओ नहीं तो खाना नहीं खाऊंगी। फिर क्या था युवके सिर इश्क का भूत सवार था।

अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए गया से मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन पहुंच गया। प्रेमिका से मुलाक़ात करने के दौरान युवक अश्लील हरकत कर रहा था। पुलिस की नज़र जैसे पड़ी तो दोनों भागने लगे, उसके पुलिस ने उन्हें पकड़ा और पूछताथ शुरू की।

प्रेमी जोड़े ने बताया कि उनकी (लड़का-लड़की) की उम्र 17 साल है, दो महीने पहले सोशल मीडिया के ज़रिए दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे नज़दीकियां बढ़ीं, नंबर का आदान प्रदान हुआ और फिर बातचीत शुरू हुई। दोनो की दोस्ती में बदल गई और इश्क परवान चढ़ता गया।

प्रेमी युवका बीए पार्ट-1 का छात्रा है, वहीं युवती इंटर की छात्रा है। प्रेमी ने बताया कि प्रेमिका मिलने के लिए बुला रही थी, लेकिन मिलने नहीं जा रहा था। इसलिए नाराज़ होकर वह खाना नहीं खा रही थी। प्रेमिका की नाराज़गी दूर करने लिए वह आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+