केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
पटना। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चेपट में अब आम लोगों के साथ-साथ खास लोग भी आ रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि शुरुआती लक्षण देखते ही मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में हूं। उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं वो खुद को आइसोलेट कर अपना टेस्ट कराएं।

बता दें कि गुरुवार को बिहार में 1 लाख 82 हजार 377 लोगों के सैंपल की टेस्टिंग की गई, जिसमें से 6 हजार 393 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही प्रदेश में अब संक्रमण दर 3.51 फीसदी हो गई है। वहीं प्रदेश की राजधानी पटना में कुल 2432 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 3671 लोगों ने कोरोना को मात दी है। बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 31 हजार 374 हो गई है।
गुरुवार को सहरसा में 256, नालंदा में 215, मुजफ्फरपुर में 192, मुंगेर में 191 मामले आए हैं। अब तक राज्य में कुल 7,68,851 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिसमें 7,25,355 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और 12,121 की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications