वीडियो बनाने लगा टीटी तो राजधानी से उतरी युवती ने किया बवाल, VIDEO में देखिए हाईवोल्टेज ड्रामा

दानापुर। बिहार के दानापुर स्टेशन पर टीटी और डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की महिला यात्री में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। स्टेशन पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। यहां ड्रामा युवती का टीटी द्वारा वीडियो बनाने के बाद शुरू हुआ।

TTE made video of young woman who deboard from Rajdhani

बताया जाता है की डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से महिला यात्री सोनाली सिन्हा दानापुर स्टेशन पर उतरी तो ड्यूटी में तैनात टीटी कुंदन कुमार ने महिला यात्री से टिकट की जांच करने के लिए बोला जिस पर महिला यात्री भड़क गई। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच टीटी पॉकेट से मोबाइल निकाल कर महिला का वीडियो बनाने लगा।

महिला ने टीटी को वीडियो बनाने से मना किया, इसके बावजूद टीटी महिला का वीडियो बनाते हुए टिकट जांच करने की मांग करने लगा। टीटी से महिला यात्री से कहा कि मेरा काम है टिकट जांच करना। महिला यात्री ने कहा कि आप टिकट बनाओ मेरा, वीडियो बनाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मना करने के बावजूद टीटी मेरा वीडियो बना रहा था। दिल्ली से डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही महिला के पास से मुगलसराय तक का वैध टिकट था।

मुगलसराय से दानापुर आने पर टीटी ने महिला यात्री से कूल चार हजार रुपये जुर्माना किया। इस मामले में अन्य यात्रियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ और मामले की जानकारी जब जीआरपी के पास पहुंची तो उन्होंने इस मामले की गंभीरता से जांच करने को कहा है। बताया जाता है कि इस टीटी पर पहले भी इस तरह के आरोप लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+