नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर परिचालन ठप, सप्तक्रांति और जननायक फंसी

पटना। लगातार हो रही बारिश के कारण नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड का परिचालन ठप हो गया है जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार तीसरी बार रेल परिचालन ठप कर दिया गया। सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस गोरखपुर में और डाउन जननायक एक्सप्रेस रास्ते में ही कई घंटे से खड़ी है जिसको लेकर आईओडब्ल्यू सुरेन्द्र प्रसाद ने एक प्रतिवेदन (मेमो) नरकटियागंज के स्टेशन अधीक्षक को दिया है।

Train route not in operation on Narkatia Gorakhpur railway region

प्रतिवेदन देते हुए उन्होंने कहा है कि बारिश के कारण इस रेलखंड के परिचालन होने में परेशानी आ रही है।बारिश समाप्त हो जाने के बाद ट्रैक का जायजा लिया जाएगा और सही सलामत होने पर परिचालन बहाल किया जाएगा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक धंस गया है।

आपको बताते चलें कि यह पहली बार की घटना नहीं है। नरकटियागंज से चमुआ के पास बार-बार रेलवे ट्रैक धंस जाता है जिससे रेल प्रशासन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज से 1 हफ्ते पहले भी रेलवे ट्रैक हंसने से माल ट्रेन बेपटरी हुई थी इसके बाद रेलवे का परिचालन दो दिनों तक ठप रहा था। वहीं भयानक बाढ़ के कारण एक महीने तक लगातार नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया गया था। बार-बार रेलवे परिचालन रुक जाने को लेकर जहां रेलवे को आर्थिक क्षति उठाना पड़ रहा है वहीं यात्रियों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि बाढ़ के कारण 13 अगस्त को इस रेलखंड में रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण परिचालन बाधित कर दिया गया था। बाद में क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक की मरम्मत के बाद 12 सितंबर को इस रेलखंड को फिर से शुरू किया गया लेकिन दो दिन बाद ही यह फिर धंसने लगा और मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी जिसे ठीक करने में 2 दिनों का समय लगा और फिर तीसरी बार देर रात भारी बारिश के कारण परिचालन ठप हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+