Latest Bihar News: बिहार न्यूज पढ़ें 29 जून: NDA दलों की सियासी रैलियां, जदयू का 'बूथ जीतो' अभियान आज से शुरू

Bihar Today: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या सरकार (Government) के नए फैसले, विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। चलिए देखीं, आज 29 जून के बिहार में का-काहे के चर्चा बा।

एनडीए दलों की सियासी रैलियां
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर एनडीए घटक दलों की सियासी रफ्तार तेज हो गई है। 29 जून को चिराग पासवान राजगीर और उपेंद्र कुशवाहा गया में जनसभाएं करेंगे। इससे पहले 8 जून को भी दोनों नेताओं ने अलग-अलग जिलों में रैलियां की थीं।

Bihar Today

पटना में वक्फ कानून के खिलाफ रैली
पटना के गांधी मैदान में 29 जून को नए वक्फ कानून के विरोध में रैली का आयोजन किया जाएगा। मुस्लिम संगठनों ने वक्फ संपत्तियों की हिफाजत, संविधान की रक्षा और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर इस रैली में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है।

जदयू का 'बूथ जीतो अभियान' शुरू
जदयू का बूथ जीतो, चुनाव जीतो अभियान दाउदनगर प्रखंड में 29 जून से शुरू होगा। प्रखंड प्रवक्ता पप्पू गुप्ता के अनुसार, यह अभियान पंचायतों में 8 जुलाई तक और नगर परिषद क्षेत्र में 10 जुलाई से शुरू होगा।

राजगीर में बहुजन भीम संकल्प समागम
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 जून को राजगीर के हॉकी मैदान में 'बहुजन भीम संकल्प समागम' आयोजित करेगी। पार्टी के प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट के मुताबिक, कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

बखोरापुर में होगा किसान सम्मान समारोह
प्रखंड के बखोरापुर स्थित विद्यालय परिसर में 29 जून को किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजक अजय सिंह ने बताया कि यह केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि जनसंवाद मंच भी होगा, जिसमें किसानों की समस्याएं और समाधान पर चर्चा होगी।

औरंगाबाद में एथलेटिक्स ट्रायल
91वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए औरंगाबाद जिले की टीम के खिलाड़ियों का चयन 29 जून को सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज मैदान में किया जाएगा। यह चयन बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+