Bihar Today: आज सारण में होगी महागठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा', भोजपुर पुलिस ने जारी किए नये नंबर

Bihar Hindi News Today- 30 August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की बात हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 30 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।

Bihar Today: सारण में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 'वोटर अधिकार यात्रा छपरा (सारण) में 30 अगस्त को निकाली जाएगी। यह यात्रा सुबह 8 बजे एकमा से शुरू होकर दाउदपुर, दरोगा राय चौक, योगिनियां कोठी और डोरीगंज होते हुए छपरा पहुंचेगी। दोपहर 1:30 बजे आरा में एक बड़ी विरोध सभा का आयोजन किया जाएगा।

today news hindi 30 august

इसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, दीपंकर भट्टाचार्य और अखिलेश यादव शामिल रहेंगे। कार्यक्रम से पहले 29 अगस्त की रात ये सभी नेता सारण में रात्रि विश्राम करेंगे। यात्रा और सभा को लेकर महागठबंधन ने व्यापक तैयारी की है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों की मौजूदगी की उम्मीद है।

Bihar Today: वोटर अधिकार यात्रा' में शिरकत करेंगे अखिलेश यादव
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 'वोटर अधिकार यात्रा' में हिस्सा लेने के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को बिहार पहुंचेंगे। वह 30 अगस्त की शाम तक राज्य में रहेंगे और विपक्ष की एकजुटता का संदेश देंगे। इस दौरान अखिलेश यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त रोड शो में भी शामिल होंगे।

Bihar Today: संविदा कर्मियों की हड़ताल पर विभाग का अल्टीमेटम
बिहार में विशेष भूमि सर्वे के लिए नियुक्त संविदा कर्मियों की हड़ताल पर अब विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने चेतावनी दी है कि जो भी कर्मचारी 30 अगस्त शाम 5 बजे तक काम पर नहीं लौटेंगे, उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने हड़ताली कर्मियों से अपील की है कि वे तुरंत अपने कार्यालय लौटकर योगदान पत्र जमा करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 30 अगस्त के बाद लौटने वाले कर्मचारियों को कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

Bihar Today: भोजपुर पुलिस ने बंद किए सभी पुराने नंबर
भोजपुर जिले में पुलिस विभाग के सभी पुराने बीएसएनएल और जियो नंबर 30 अगस्त 2025 से स्थायी रूप से बंद कर दिए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक राज ने मीडिया को बताया कि अब सभी पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्षों को नए एयरटेल नंबर जारी कर दिए गए हैं।

Bihar Today: नेटवर्क की समस्या के कारण किया बदलाव
नेटवर्क समस्या को देखते हुए यह बदलाव किया गया है ताकि आपात स्थिति में आम जनता आसानी से पुलिस से जुड़ सके। लोगों से अपील की गई है कि वे प्रकाशित नए एयरटेल नंबर सुरक्षित रखें और किसी भी सूचना, शिकायत या आपात स्थिति में इन्हीं नंबरों पर संपर्क करें।

Bihar Today: भोजपुर पुलिस ने जारी किए नये एयरटेल नंबर

जिला स्तर के अधिकारी

  • एसपी भोजपुर- 9031820621
  • अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर)- 9031828822
  • अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2, कोईलवर)- 9031826623
  • अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पीरो)- 9031826624
  • अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (जगदीशपुर)- 9031826625
  • उपाधीक्षक, मुफस्सिल कार्यालय आरा- 9031826626
  • यातायात उपाधीक्षक, आरा- 9031826627
  • साइबर उपाधीक्षक, आरा- 9031826628
  • परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र आरा- 9031826629

प्रमुख थाना नंबर

  • टाउन थाना- 9031826644
  • नवादा थाना- 9031826645
  • मुफस्सिल थाना- 9031826646
  • उदवंतनगर थाना- 9031826647
  • कोईलवर थाना- 9031826648
  • चांदी थाना- 9031826640
  • बड़हरा थाना- 9031828851
  • कृष्णागढ़ थाना- 9031826652
  • महिला थाना- 9031826653
  • गड़हनी थाना- 9031826654
  • संदेश थाना- 9031826665
  • चौरी थाना- 9031826656
  • नारायणपुर थाना- 9031826658
  • अजीमाबाद थाना- 9031826650
  • सहार थाना- 9031826661
  • पीरो थाना- 9031826662
  • तरारी थाना- 9031826663
  • सिकरहटा थाना- 9031826664
  • ईमादपुर थाना- 9031826665
  • अगियांव बाजार थाना- 9031820668
  • चरपोखरी थाना- 9031826671
  • जगदीशपुर थाना- 9031826673
  • तीयर थाना- 9031826674
  • बिहिया थाना- 9031826676
  • शाहपुर थाना- 9031826677
  • बबुरा थाना- 9031826678
  • धोबहां थाना- 9031826682
  • सिन्हा थाना- 9031826685
  • ख्वासपुर थाना- 9031826688
  • धनगाई थाना- 9031826687
  • आयर थाना- 9031826688
  • बहोरनपुर थाना- 9031826686
  • करनानेपुर थाना- 9031826691
  • गीधा थाना- 9031826693
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+