Bihar Today: तमिलनाडु के CM स्टालिन आज राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' में होंगे शामिल
Bihar Hindi News Today- 27 August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की बात हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 27 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।
CM स्टालिन आज राहुल गांधी की यात्रा में होंगे शामिल
27 अगस्त को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा दरभंगा से शुरू होकर मुजफ्फरपुर होते हुए सीतामढ़ी पहुंचेगी। इस दिन यात्रा का मार्ग गंगवारा महावीर स्थान, दरभंगा और मुजफ्फरपुर से होकर गुजरते हुए सीतामढ़ी तक रहेगा। इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और सांसद कनिमोझी भी यात्रा में शामिल होंगे।

यात्रा में शामिल होने के लिए सीतामढ़ी पहुंचेंगे ये दिग्गज नेता
प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 27 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा के तहत सीतामढ़ी पहुंचेंगे। इस मौके पर कांग्रेस और राजद दोनों दलों की ओर से तैयारी जोरों पर है।
रुन्नीसैदपुर में बड़ी जनसभा
वोटर अधिकार यात्रा के दौरान चारों नेता सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। 27 अगस्त की रात डुमरा हवाई अड्डा मैदान में विश्राम के बाद 28 अगस्त की सुबह सभी नेता पुनौरा धाम पहुंचेंगे और माता जानकी से आशीर्वाद लेंगे। धार्मिक स्थल पर उनकी सुरक्षा के लिए कड़ी तैयारियां की जा रही हैं।
बिहार में AEDO के बंपर पदों पर भर्ती, आवेदन आज से होंगे स्टार्ट
ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग के तहत 935 सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 सितंबर 2025 तय की गई है।












Click it and Unblock the Notifications