खौफनाक हादसे से शुरू हुई पटना की सुबह, तीन लोगों की मौके पर मौत

पटना। राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के बाइपास के पास तेज रफ्तार यात्री बस की ट्रैक्‍टर से आमने-सामने की टक्‍कर हो गई जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो कई लोग बुरी तरह घायल हो गये।

हादसे के बाद लगा भारी जाम

हादसे के बाद लगा भारी जाम

कहा जा रहा कि बस का चालक झपकी ले रहा था जिस वजह से यह घटना घटी। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिऐ नजदीकी अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज उनकी शिनाख्त करने में लगी हुई है। इस दुर्घटना के बाद एनएच पर आवागमन ठप है जिसके कारण पूरी राजधानी में भारी जाम लग गया है। फिलहाल पुलिस स्थिति को सामान्‍य करने में लगी है।

तीन की मौके पर हुई मौत

तीन की मौके पर हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के पत्रकार नगर बाइपास के निकट एनएच से जा रही यात्री बस कृष्‍णा रथ और एक ट्रैक्टर का टक्कर हो गया जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में कई की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार में थी। टक्कर के दौरान भयंकर आवाज हुई और ट्रैक्‍टर बीच सड़क पर पलट गया। ट्रैक्‍टर में रखीं बोरियां सड़क पर बिखर गईं। कृष्‍णा रथ बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में गिरते-गिरते बच गया। अगर बस नीचे गिर जाती तो हादसा और गंभीर हो जाता।

घायलों में कइयों की हालत गंभीर

घायलों में कइयों की हालत गंभीर

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक और की हालत अत्‍यंत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में कई अन्‍य भी गंभीर बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सड़क पर लगे भारी जाम को सामान्‍य करने में पुलिस लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+