Bihar News: रोहतास में बदमाशों के हौसले बुलंद, गाड़ी से खींचकर कर की पुलिसकर्मियों की पिटाई, कई घायल
Rohtas Mein Bihar Police Par Pathrav: बिहार में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि पुलिस पर हमला करने से भी परहेज़ नहीं कर रहे हैं। ताज़ा मामला बिहार के रोहतास ज़िले का है, जहां असामाजिक तत्वों ने पुलिस की टीम पर पथराव किया और इसके बाद PCR से बाहर निकाल कर भी पिटाई की।
पुलिस पर पथराव मामले की मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम को शराब बिक्री की ख़बर मिली थी। सूचना पाकर पुलिस जैसे पहुंची असमाजिक तत्व पथराव करने लगे। इसके बाद पीसीआर वैन को रोका और उससे पुलिसकर्मियो को खींचकर बाहर निकालने के बाद पिटाई शुरु कर दी।

डायस 112 की पुलिस टीम को बुरी तरह से पीटने के बाद, पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाशों के हमले से किसी तरह जान बचाकर 112 की टीम भागी और आला अधिकारियों को मामले की सूचना दी। जिला मुख्यालय सासाराम के सागर मोहल्ला (नगर थाना क्षेत्र) का यह पूरा मामला है।
112 पुलिस की टीम पर हुए हमले में एएसआई अनित कुमार को सिर में गहरी चोट आई है। सासाराम सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले में रोहतास एसपी विनीत कुमार ने कहा कि पुलिस की टीम पर हमला करना बहुत ही शर्मनाक हरकत है। मामले में ठोस कार्रवाई करते हुए दोषियों को सख्त सज़ा दी जाएगी।
इस पूरे मामले में ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों के हौसले इसलिए बुलंद है कि कुछ पैसे देकर वह लोग पुलिस को ही मैनेज कर लेते हैं। प्रशासन का उन्हें ख़ौफ़ ही नहीं है, पहले बदमाश पुलिस की गाड़ी देखकर ही रफूचक्कर हो जाते थे। अब पुलिस को गाड़ी से निकाल कर लाठी, डंडों से पीटते हैं। यह सरकार की नाकामी है।
असामाजिक तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बना रहे। ऐसे पुलिस कर्मियो की हत्या और पिटाई के कई मामले बिहार के विभिन्न ज़िलों से सामने आ चुके हैं। यह बहुत ही गंभीर मामला है। दोषियों की पहचना कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications