Bhojpuri Film: आप सभी लोगों का इस प्यार के लिए धन्यवाद, निर्माता रत्नाकर कुमार ने क्यों कही ये बात

Bhojpuri Movie Lottery: फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म लॉटरी के ट्रेलर ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिलने चुके हैं और अभी भी व्यूज़ की रफ्तार बरकरार है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर भोजपुरी लॉटरी का ट्रेलर रिलीज किया गया है। 3 मिनट 8 सेकेंड के इस ट्रेलर में निर्देशक धीरू यादव ने फिल्म की पूरी कहानी को कुछ हद तक बयां कर दिया है। वही फिल्म का ट्रेलर एक दम बॉलीवुड स्टाइल में बनाया गया है।

Thank you all for this love Bhojpuri Film producer Ratnakar Kumar on views of lottery movie news hindi

ट्रेलर देखकर ऐसा लगता ही नहीं है कि ये कोई भोजपुरी फिल्म बाकी बॉलीवुड की मेगा बजट फिल्म लग रही हैं। ट्रेलर में दर्शकों को अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का सीरियल किलर रूप देखने को मिल है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म माही अपने किस शेड में दिखेंगी। भव्य पैमाने पर इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी और दुबई में की गई है।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया कि लॉटरी का ट्रेलर दर्शकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आया है जिसके लिए हमें सोशल मीडिया पर अच्छी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वही आप जब कोई अच्छा सिनेमा दर्शकों के सामने पेश करते हैं। तो हर कोई उसकी प्रशंसा करता है। यही लॉटरी के साथ हो रहा है। इसका ट्रेलर ने दर्शकों अपनी ओर खींचा है। आप सब के इस प्यार के लिए धन्यवाद।

माही श्रीवास्तव ने कहा कि लॉटरी का ट्रेलर देखने के बाद लोग मुझसे इसकी रिलीज डेट के बारे में पूछ रहे हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होगी।अब इस सवाल का जवाब तो मैं नहीं दे सकती हूं। लेकिन इस बात का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि फ़िल्म ने लोगों के मन एक्ससाइटमेंट पैदा कर दी है।

ट्रेलर को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। जिसके लिए मैं दर्शकों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं। निर्देशक धीरू यादव ने कहा कि ये फिल्म दर्शकों पर अपनी एक अमित छाप छोड़ने में कामयाब होने वाली है। क्योंकि इसका फिल्मांकन बहुत ही उच्च कोटि का हुआ है। इसके ट्रेलर को मिले रिस्पांस से में बहुत खुश हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+