बिहारः तेजस्वी यादव ने कहा- विपक्ष चाहता है कि विधानसभा का सत्र शांतिपूर्ण तरीके से चले
पटना। बिहार विधानसभा में सोमवार से पांच दिनों के लिए मॉनसून सत्र शुरू हो गया है। वहीं विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी कड़ी में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोहिया जयंती पर हमने लोकतंत्र के मंदिर (विधानसभा) में एक काला दिन देखा। विपक्ष चाहता है कि विधानसभा का सत्र शांतिपूर्ण तरीके से चले। हम जनता के लाभ के लिए मुद्दे उठाते रहे हैं। विपक्ष विरोध करे तो क्या आप लोकतंत्र के मंदिर में उन्हें पुलिस से पीटेंगे ?।
Recommended Video

इसके अलावा कहा कि जब विधायकों, विपक्ष को सम्मान नहीं मिलेगा और मुद्दे उठाने नहीं देंगे तो लोकतंत्र कैसे बचेगा? सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि बिहार में कानून का राज नहीं, बल्कि पुलिस का राज है. हमने कल स्पीकर से 2 प्रस्ताव लाने की अनुमति मांगी है और वह मान गए।
बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो चुका है। सत्र के पहले दिन विपक्ष के विधायक काला मास्क पहनकर विधानमंडल पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं राजद विधायक सतीश दास हेलमेट पहनकर पहुंचे हैं। उन्होंने हाथों में झाल भी ले रखा था। उन्होंने कहा कि ये झाल सीएम नीतीश कुमार को सौंप देंगे। वहीं विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही जिन विधायकों का निधन हुआ है, उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद मंगलवार तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई। परिषद में भी विपक्ष के सदस्य काला मास्क पहनके पहुंचे थे। बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र आज से यानी कि 26 जुलाई से शुरू हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications